फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP will focus in MP-Chhattisgarh, Modi, Shah and Nadda will have stormy tours in the election states

BJP: भाजपा ने एमपी-छत्तीसगढ़ में झोंकी पूरी ताकत, मोदी, शाह और नड्डा के चुनावी राज्यों में होंगे तूफानी दौरे

Sat, 17 Jun 2023 05:54 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 17 Jun 2023 05:54 PM IST
विज्ञापन
सार
BJP: अमर उजाला को मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा इन दिनों पूरे प्रदेश में महा-जनसंपर्क अभियान चला रही है। पार्टी केंद्र के बेहतर कामों का पूरी ताकत से प्रचार प्रसार करती नजर आ रही है। आने वाले दो महीने में पार्टी हर जिले में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगी...
loader
BJP will focus in MP-Chhattisgarh, Modi, Shah and Nadda will have stormy tours in the election states
jp nadda, narendra modi, amit shah - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

छत्तीसगढ़ में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर भाजपा और कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विपक्षी दल भाजपा के बड़े नेता अब प्रदेश में प्रचार करते नजर आएंगे। एक जुलाई को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। राजनाथ सिंह नक्सल प्रभावित जिले कांकेर में पार्टी के नेताओं से मुलाकात करेंगे। केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए आम सभा को भी संबोधित कर सकते हैं। इनके अलावा अमित शाह और जेपी नड्डा भी इसी महीने छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। चुनावी साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दुर्ग दौरा प्रस्तावित है। पीएम मोदी सात अगस्त को दुर्ग जिले का दौरा कर सकते हैं। जहां छत्तीसगढ़ के पहले आईआईटी का लोकार्पण भी किया जा सकता है।

अमर उजाला को मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा इन दिनों पूरे प्रदेश में महा-जनसंपर्क अभियान चला रही है। पार्टी केंद्र के बेहतर कामों का पूरी ताकत से प्रचार प्रसार करती नजर आ रही है। आने वाले दो महीने में पार्टी हर जिले में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगी। इन कार्यक्रमों के लिए स्थानीय नेताओं को जिम्मेदारी सौंप दी है। फिलहाल केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर प्रदेश भर में अलग-अलग जगहों पर बैठकें, सभाएं चल रही हैं। अपने दौरे के दौरान राजनाथ सिंह बस्तर संभाग के इस दौरे में सेंट्रल फोर्स के जवानों से भी मिल सकते हैं। रक्षा मंत्री के अलावा गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी छत्तीसगढ़ आएंगे। इसके अलावा पीएम मोदी भी प्रदेश का दौरा कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 जून को भिलाई आएंगे। उनके स्वागत को लेकर भाजपा की तैयारियां जोरों पर हैं। अमित शाह की सभा में 50,000 कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए 20 विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता आएंगे। रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में भाजपा आमसभा आयोजित करने की तैयारी कर रही है। वहीं, 30 जून को जेपी नड्डा के छत्तीसगढ़ आने की खबर है। वे बिलासपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए बिलासपुर जिला इकाई ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके अलावा वे प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक भी लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के गृह जिले में राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह पहला दौरा होगा।

मध्यप्रदेश भी जाएंगे पीएम मोदी, शाह और नड्डा

छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में भी केंद्रीय नेताओं के आने-जाने का सिलसिला बना हुआ है। बताया जा रहा है कि 27 जून को प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर से राजधानी भोपाल आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी पहले धार जाएंगे, फिर भोपाल आएंगे। पीएम भोपाल में प्रधानमंत्री मोदी जबलपुर-इंदौर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित कर राजधानी में रोड शो भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के मध्यप्रदेश दौरे से पहले गृहमंत्री अमित शाह भी एमपी का दौरा करेंगे। अमित शाह 22 जून को मध्यप्रदेश के बालाघाट आएंगे। अमित शाह के बाद 30 जून को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी मध्यप्रदेश आ रहे हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 30 जून को खरगोन में सभा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed