{"_id":"5c570cf3bdec22271a77b7cf","slug":"bjp-will-fight-lok-sabha-elections-alone-in-telangana-said-bandaru-dattatreya","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा तेलंगाना में अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव : बंडारू दत्तात्रेय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा तेलंगाना में अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव : बंडारू दत्तात्रेय
Sun, 03 Feb 2019 09:16 PM IST
आसिम खान
भाषा, हैदराबाद
भाषा, हैदराबाद
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 03 Feb 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता बंडारू दत्तात्रेय ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव के दौरान तेलंगाना में अकेले मैदान में उतरेगी और राज्य की सभी 17 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सिकंदराबाद से सांसद दत्तात्रेय ने जोर दिया कि उनकी पार्टी इस बार लोकसभा की 400 से ज्यादा सीटें जीतने का प्रयास कर रही है। दत्तात्रेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है तथा उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है।
विज्ञापन
दत्तात्रेय राज्य से भाजपा के एकमात्र सांसद हैं। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, भाजपा स्वतंत्र रूप से सभी 17 सीटों पर लड़ेगी। विधानसभा चुनाव पूरी तरह से एक अलग परिदृश्य था। यह संसदीय चुनाव है और हम आश्वस्त हैं।
विज्ञापन
राज्य में दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 120 में से सिर्फ एक सीट ही मिली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता किसी न किसी घोटाले में शामिल हैं और वे अल्पसंख्यकों का मत हासिल करने के लिए मोदी की आलोचना कर रहे हैं।