{"_id":"5bb5570b867a557f195f4f5e","slug":"bjp-will-contest-mizoram-assembly-elections-alone-ram-madhav","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ेगी भाजपा : राम माधव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिजोरम विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ेगी भाजपा : राम माधव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजल
Updated Thu, 04 Oct 2018 05:25 AM IST
विज्ञापन
भाजपा महासचिव राम माधव ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी मिजोरम में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अकेले ही लड़ेगी। लेकिन समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठजोड़ भी कर सकती है। यहां पत्रकारों से बातचीत में माधव ने कहा कि संभव हुआ तो भाजपा राज्य की सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
विज्ञापन
ध्यान रहे कि भाजपा की अगुवाई वाले नार्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस (नेडा) में राज्य की विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) भी शामिल है। लेकिन भाजपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी यहां अकेले ही मैदान में उतरेगी। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर नाकाम और भ्रष्ट होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा कि बीते एक दशक से सत्ता में रहने के बावजूद ललथनहौला सरकार ने यहां कोई आधारभूत ढांचा विकसित नहीं किया। उन्होंने भाजपा सरकार के सत्ता में आने की स्थिति में म्यामांर व बांग्लादेश से मिजोरम को जोड़ने वाले चार लेन का एक हाईवे बनाने का भरोसा दिया। इसके अलावा लुंगलेई व चंफाई जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज भी खोले जाएंगे।
विज्ञापन