{"_id":"5d8d1d4a8ebc3e93b0396c5d","slug":"bjp-will-contest-assembly-election-yogeshwar-dutt-and-sandeep-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगेश्वर और संदीप को चुनाव लड़ाएगी भाजपा, हरियाणा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ी कामयाबी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
योगेश्वर और संदीप को चुनाव लड़ाएगी भाजपा, हरियाणा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ी कामयाबी
Fri, 27 Sep 2019 01:49 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 27 Sep 2019 01:49 AM IST
सार
- अकाली दल विधायक बलकौर सिंह भी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे।
- अकाली-भाजपा गठबंधन में फंसा पेच
- इकलौते विधायक बलकौर के भाजपा में आने से गठबंधन की संभावना खत्म
विज्ञापन
योगेश्वर दत्त और संदीप सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह को विधानसभा चुनाव लड़ाएगी। इसके साथ ही भाजपा में शामिल हुए राज्य के एकमात्र अकाली दल विधायक बलकौर सिंह भी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
बृृहस्पतिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने तीनों को भाजपा की सदस्यता दिलाने के बाद यह जानकारी दी।
योगेश्वर के लोकसभा चुनाव के दौरान भी भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी। मंगलवार को उन्होंने सीएम मनोहरलाल खट्टर से और बुधवार को बराला से मुलाकात के बाद हरियाणा पुलिस डीएसपी पद से इस्तीफा दे दिया था। योगेश्वर ने कहा, मैं पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर राजनीति में आया हूं। पार्टी जो दायित्व देगी उसे शिद्दत से निभाऊंगा।
विज्ञापन
अकाली-भाजपा गठबंधन में फंसा पेच
लंबे समय से हरियाणा में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन की चर्चा थी। हालांकि सहयोगी दल के इकलौते विधायक बलकौर के भाजपा में आने से गठबंधन की संभावना खत्म हो गई है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा में विभिन्न दलों के 15 विधायक जुड़े हैं।
विज्ञापन