फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP will celebrate PM Modi’s birthday as Sewa Diwas

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को 'सेवा दिवस' के रूप में मनाएगी भाजपा

Sat, 16 Sep 2017 05:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 16 Sep 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
BJP will celebrate PM Modi’s birthday as Sewa Diwas

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने जन्मदिन पर मध्य प्रदेश में दुनिया के दूसरे सबसे बड़े सरदार सरोवर बांध का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद उनकी योजना पूरे दिन गुजरात में बिताने की है। इस क्रम में वह गांधीनगर में अपनी मां से आशीर्वाद लेने के बाद मेहसाना स्थित अपने जन्मस्थान भी जा सकते हैं। 

विज्ञापन


पीएम मोदी के जन्मदिन को पार्टी सेवा दिवस के रूप में मनाएगी। पार्टी नेतृत्व ने सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को सार्वजनिक जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाने, वृक्षारोपण करने और मेडिकल कैंप लगाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


पढ़ें- बनारस में मोदी के मंत्री को नहीं पहचान सके योगी के मंत्री, पूछा- जी आप कौन?    
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीने बाद गुजरात में विधानसभा चुनाव है। इसलिए माना जा रहा है कि अपने जन्मदिन के बहाने प्रधानमंत्री अपने गृह राज्य को ज्यादा से ज्यादा समय देंगे। मंगलवार के कार्यक्रम में हालांकि प्रधानमंत्री की अपनी मां से आशीर्वाद लेना शामिल है, मगर अन्य कार्यक्रम सार्वजनिक नहीं हैं। माना जा रहा है कि पीएम इस दिन अपने जन्मस्थान का दौरा कर सकते हैं।

जन्मदिन पर विकास का संदेश देने के लिए ही सरदार सरोवर बांध के उद्घाटन की तारीख पीएम के जन्मदिन के दिन ही तय की गई है। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे। गौरतलब है कि देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू ने 56 वर्ष पूर्व नर्मदा जिले के केवादिया में इस परियोजना की आधारशिला रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed