{"_id":"6412f83c09d9642e6a0c3fe3","slug":"bjp-will-answer-the-press-conference-of-rahul-gandhi-allegations-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi vs BJP: राहुल के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, पूछा- कब तक देश की जनता को गुमराह करते रहेंगे?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rahul Gandhi vs BJP: राहुल के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, पूछा- कब तक देश की जनता को गुमराह करते रहेंगे?
Thu, 16 Mar 2023 05:09 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 16 Mar 2023 05:09 PM IST
सार
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस कर राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि राहुल गाधी आप देश के 140 करोड़ लोगों को कब तक गुमराह करेंगे। आप विदेश जाएंगे और भारत की जनता की भावनओं का अपमान करेंगे।
विज्ञापन
Ravishankar Prasad
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी अपने विदेशी दौरे से लौटते ही गुरुवार को संसद पहुंचे। यहां उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से बोलने का मौका मांगा, लेकिन भाजपा और विपक्ष के बीच चल रही खींचतान के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित हो गई और राहुल को बोलने का मौका नहीं मिल पाया। इसके बाद राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब दिया और कहा कि मैं सांसद हूं तो मेरी पहली जिम्मेदारी संसद में जवाब देने की है। वहीं अब राहुल के आरोपों पर भाजपा ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर जवाब दिए।
विज्ञापन
राहुल गांधी आप देश के लोगों को कब तक गुमराह करेंगे
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस कर राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि राहुल गाधी आप देश के 140 करोड़ लोगों को कब तक गुमराह करेंगे। भाजपा फिर दोहराती है कि उन्होंने कहा था कि 'अमेरिका और यूरोप को भारत के लोकतांत्रिक पिछड़ेपन पर ध्यान देना चाहिए। विदेशों में भारतीय लोकतंत्र की आलोचना कर भारतीयों की भावनाओं का अपमान करना उनकी आदत है। हम राहुल गांधी से माफी मांगने तक देशभर में अभियान करते रहेंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी अवतरित होते ही झूठ बोलने लगे हैं। राहुल गांधी जी आप कब तक देश को गुमराह करते रहेंगे। यह बड़ा सवाल है। उनसे माफी की मांग क्यों की जा रही है, क्योंकि आपने विदेश में यह कहा कि अमेरिका और यूरोप को भारत में गिरते लोकतंत्र पर नोटिस करना चाहिए। उनकी आदत है कि विदेश जाएंगे तो भारत और यहां की जनता का अपमान करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राहुल की चीन प्रेम एक बार फिर सामने आया है। चीन की विदेश नीति उन्हें काफी रास आ रही है। इसके विपरीत पूरी दुनिया चीन के आक्रामक रवैये को देख रही है। उस पर सवाल कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल को देश में लोकतंत्र नहीं दिखता, जबकि ऑस्ट्रेलिया और इटली के प्रधानमंत्री ने तो देश में आकर भारतीय लोकतंत्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी।
सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे राहुल गांधी
भाजपा ने गुरुवार को राहुल गांधी से माफी मांगने पर जोर दिया और कहा कि पहले वह देश से माफी मांगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और प्रह्लाद जोशी ने चालू बजट सत्र के दौरान कहा कि न केवल सांसद बल्कि पूरा देश राहुल गांधी की टिप्पणियों से नाराज है, जिसने न केवल संसद बल्कि पूरे देश का अपमान किया है।
पीयूष गोयल ने कहा कि उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में बिल्कुल बेबुनियाद और झूठा आरोप लगाया है, जिसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। गोयल ने कहा कि वह ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे वह बिना किसी पछतावे के देशभक्ति का महान कार्य करके आए हैं।