फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP West Bengal President Dilip Ghosh says Beef eaters, eat dog meat too

पश्चिम बंगाल: भाजपा अध्यक्ष घोष ने कहा- गोमांस खाने वाले, कुत्ते का मांस भी खाएं

Tue, 05 Nov 2019 10:44 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 05 Nov 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
BJP West Bengal President Dilip Ghosh says Beef eaters, eat dog meat too
बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष - फोटो : ANI

भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक बार फिर गोमांस खाने वालों पर हमला बोला है। बंगाल अध्यक्ष ने कहा कि गाय के साथ जो जैसा करेगा, उसके साथ वैसा ही बर्ताव किया जाएगा। जो बुद्धजीवी सड़कों पर गोमांस खा रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहूंगा कि वे कुत्ते का मांस भी खाए। 

विज्ञापन



बर्धमान में आयोजित एक कार्यक्रम में  बोलते हुए घोष ने कहा कि कुछ बुद्धजीवी सड़कों पर गोमांस खाते हैं, मैं उनसे कहता हूं कि वे कुत्ते का भी मांस खाएं, इससे उनका स्वास्थय ठीक रहेगा, वो भी जानवर खाने चाहें खा सकते हैं। लेकिन सड़कों पर क्यों? अगर खाना ही है तो अपने घरों में खाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल अध्यक्ष ने कहा कि गाय हमारी मां है, हम उसका दूध पीकर जिंदा रहते है, तो इस तरह अगर कोई भी मेरी मां के साथ बुरा व्यवहार करेगा, तो मैं उनके साथ वैसा ही व्यवहार करूंगा जैसा उनके साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि भारत की पवित्र भूमि पर गाय को मारना और उसके मांस को खाना अपराध हैं।

हमारी देश की गाय के दूध में सोना, विदेशी गाय हमारी आंटी: दिलीप घोष

घोष ने आगे कहा कि भारतीय नस्ल की गायों एक विशेष विशेषता है कि इसके दूध में सोना मिला होता है और इसीलिए उनके दूध का रंग थोड़ा पीला होता है। भारतीय गायों में एक नाड़ी होती है जो धूप की मदद से सोना उत्पन्न करने में मदद करती है। हमें इन गायों की रक्षा करनी होगी। 




घोष ने कहा कि हम जो गाय विदेश से लाते हैं, वे गाय नहीं हैं। वे एक प्रकार की जानवर होती हैं। विदेशी नस्ल की गायों की आवाज हमारी गोमाता की तरह रंभाने वाली नहीं होती, इसलिए विदेशी गाय हमारी गोमाता नहीं बल्कि हमारी आंटियां (चाची) हैं। यह देश के लिए ठीक नहीं है कि हम इन आंटियों की पूजा करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed