फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Viksit Bharat Sankalp Yatra PM Modi JP Nadda Anurag Thakur

BJP: 'करोड़ों परिवारों को सरकारी लाभ मिले'; विकसित भारत संकल्प यात्रा योजना के लाभार्थियों से बोले PM मोदी

Sat, 09 Dec 2023 02:26 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 09 Dec 2023 02:26 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा के सोहना में इस कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने कहा कि करोड़ों परिवारों को उनकी सरकार की योजना से लाभ मिला है।

विज्ञापन
BJP Viksit Bharat Sankalp Yatra PM Modi JP Nadda Anurag Thakur
विकसित भारत संकल्प यात्रा में पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में पीएम मोदी के साथ संवाद किया। इस वर्चुअल कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थियों के साथ बातचीत की। पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थियों से भी वर्चुअल बातचीत की। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि बड़ी संख्या में लोग 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा, "देश भर के गांवों में करोड़ों परिवारों को हमारी सरकार की किसी न किसी योजना से निश्चित रूप से लाभ हुआ है।" पीएम मोदी ने कहा, जब किसी को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है, तो उसका आत्मविश्वास बढ़ता है। जीवन जीने की नई ताकत आती है। 
विज्ञापन


'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थियों से पीएम मोदी ने कहा, मेरे लिए इस देश का हर गरीब मेरे लिए वीआईपी है... हाल ही में विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित हुए हैं। नतीजे बताते हैं कि लोगों को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। मैं उन सभी का आभारी हूं जिन्होंने मेरी गारंटी पर भरोसा दिखाया... कुछ राजनीतिक पार्टियों को यह समझ नहीं आ रहा है कि झूठे वादों से उन्हें कुछ नहीं मिल सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया और कहा कि 'चुनाव सोशल मीडिया पीआर से नहीं जनता के बीच जा कर जीतना होता है।' उन्होंने कहा, चुनाव जीतने से पहले जनता का दिल जीतना जरूरी होता है।बता दें कि पीएम मोदी के इस कार्यक्रम से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा के सोहना से जुड़े। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई अन्य नेता-कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed