फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP victory in Rajasthan Panchayat elections, Prakash Javadekar says Farmers seal victory on agricultural laws

जावड़ेकर बोले, राजस्थान पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत कृषि कानूनों पर किसानों की मुहर

Wed, 09 Dec 2020 03:08 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 09 Dec 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
BJP victory in Rajasthan Panchayat elections, Prakash Javadekar says Farmers seal victory on agricultural laws
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : ANI

किसान आंदोलन के बीच राजस्थान के पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने तीनों कृषि कानूनों पर किसानों की मुहर करार दिया है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में भाजपा को जीत हासिल हुई है। राज्य के 2.5 करोड़ मतदाताओं में से अधिकतर किसान हैं, इसलिए राजस्थान में किसान कृषि सुधारों के पक्ष में हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा, राजस्थान में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव में भाजपा को जीत मिली है। जिला परिषद के इस चुनाव में पूरे राजस्थान के ग्रामीण इलाकों के मुख्यतः किसान 2.5 करोड़ वोटर थे। उनका ये फैसला है। उन्होंने कहा, जिला परिषद के चुनाव में 636 सीटों पर चुनाव हुआ उसमें 353 सीटें भाजपा ने जीती हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जावड़ेकर ने कहा, 21 जिला परिषदों में चुनाव हुआ, जिसमें से 14 में भाजपा को बहुमत मिला है और कांग्रेस को केवल 5 में बहुमत मिला है। इन चुनावों में 2.5 करोड़ वोटरों में से अधिकतर किसान हैं, इसका मतलब है कि किसान राजस्थान में कृषि सुधारों के पक्ष में हैं। 

यह भी पढ़ें: राजस्थान पंचायत चुनाव में डोली कांग्रेस की नैया, नतीजों से पायलट समेत कई दिग्गजों की साख को लगी आंच


केंद्रीय मंत्री ने कहा, राजस्थान के चुनाव में इस बार हार जीत का अंतर बहुत ज्यादा रहा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अपने गृह क्षेत्र में दो पंचायत समिति पूरी तरह हार गए। पायलट के गृह जिले टोंक में जिला परिषद भाजपा ने जीती है।

जावड़ेकर ने कहा, तेलंगाना में अभी हुए हैदराबाद नगर निगम के चुनाव में भाजपा को 49 सीटें मिली जबकि सत्तारूढ़ टीआरएस को 55 सीटें मिली। लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि भाजपा को टीआरएस से अधिक वोट मिले। उन्होंने कहा, अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को भारी सफलता मिली है। 240 जिला पंचायत के चुनावों में 96 सीटें निर्विरोध आई हैं। ग्राम पंचायत में 8,291 सीटों में से 5,410 सीट निर्विरोध आ गई हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'आने वाले समय के लिए ये शुभ संकेत है कि मतदाता दक्षिण के हों या पूर्वोत्तर के हों, सभी जगह भाजपा के पक्ष में हैं। कोरोना महामारी, वैश्विक आर्थिक संकट और कृषि सुधारों पर विपक्ष के दुष्प्रचार के बाद भी मतदाता सभी जगह भाजपा को पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed