फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Vice President Dipil Ghosh said situation in Bengal is like Sri Lanka TMC leaders will not be able to esca

बंगाल: भाजपा के उपाध्यक्ष दिपील घोष बोले- बंगाल के हालात श्रीलंका जैसे, टीएमसी नेताओं को जनता दौड़ा-दौड़ाकर...

Sat, 13 Aug 2022 09:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 13 Aug 2022 09:07 PM IST
सार

घोष ने यह टिप्प्णी अनुब्रत की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय एजेंसियों के कामकाज और निष्पक्ष रूप से काम नहीं करने के विरोध में तृणमूल कार्यकर्ताओं द्वारा राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन व रैली निकालने पर की है।

विज्ञापन
BJP Vice President Dipil Ghosh said situation in Bengal is like Sri Lanka TMC leaders will not be able to esca
दिलीप घोष। - फोटो : ANI

विस्तार

शिक्षक घोटाला मामले में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और उसके बाद पशु तस्करी मामले में तृणमूल के बाहुबली नेता अनुब्रत मंडल की गिरफ्तारी के बाद बंगाल में ममता बनर्जी सरकार चौतरफा घिर गई है। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद दिलीप घोष ने शनिवार को तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल के हालात भी श्रीलंका जैसे होने वाले हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्रीलंका की तरह यहां के लोग भी तृणमूल के नेताओं और मंत्रियों को दौड़ा-दौड़ाकर मारेंगे। घोष ने यह टिप्प्णी अनुब्रत की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय एजेंसियों के कामकाज और निष्पक्ष रूप से काम नहीं करने के विरोध में तृणमूल कार्यकर्ताओं द्वारा राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन व रैली निकालने पर की है।
विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को अनुब्रत की गिरफ्तारी के बाद ही तृणमूल ने दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन का एलान किया था। केंद्र सरकार पर एजेंसियों का उपयोग कर प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए तृणमूल कार्यकर्ताओं ने राज्य के विभिन्न जिलों में शुक्रवार व शनिवार को सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तृणमूल का कहना है कि वह भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं करती, लेकिन जब भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की बात आती है, तो केंद्रीय एजेंसियां चुप रहती हैं। इसी के खिलाफ तृणमूल ने प्रदर्शन किया। 


उल्लेखनीय है कि इससे पहले अनुब्रत की गिरफ्तारी पर दिलीप घोष ने खुशी जताते हुए कहा था कि उन्होंने बहुत लोगों का भविष्य अंधकारमय किया है। उसके अत्याचार व आतंक से बीरभूम जिले के लोग हाहाकार कर रहे थे और इसका फल तो उन्हें भोगना ही होगा। भाजपा नेता ने यहां तक कहा कि इस तरह के आदमी को समाज से अलग करने की जरूरत है और अनुब्रत का पूरा जीवन जेल में कटे इसकी व्यवस्था होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed