फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP, UP's first choice for the new government, says Readers.

ऑनलाइन पोल: यूपी में नई सरकार के लिए भाजपा है पाठकों की पहली पसंद

Sun, 05 Jun 2016 11:11 AM IST
धर्मेंद्र कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्मेंद्र कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Jun 2016 11:11 AM IST
विज्ञापन
BJP, UP's first choice for the new government, says Readers.
- फोटो : pti
यूपी के सियासी समर को अब करीब साल भर ही रह गया। प्रमुख सियासी दलों ने यूपी का मैदान मारने के लिए अभी से जोर-आजमाइश शुरू कर दी है। कांग्रेस पीके (प्रशांत किशोर) के सहारे अपनी खोई जमीन वापस लौटने की उम्मीद में है तो सपा और बसपा को अपने-अपने कैडर वोट बैंक का भरोसा है।
विज्ञापन


जिस प्रदेश के बलबूते बीजेपी को केंद्र की सत्ता मिली, वहां की मुख्यमंत्री की कुर्सी भी पार्टी के लिए नाक और साख का सवाल बन गई है।

केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेशाध्यक्ष बनाकर एक तरफ बीजेपी ने पिछड़ा वोट बैंक साधने की कोशिश की है तो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दलित से लेकर बूथ और यूथ को पार्टी से जोड़ने की मुहिम शुरू की है। असम में सर्वानंद सोनोवाल की सफलता के बाद यूपी में भी बीजेपी किसी ऐसे चेहरे की तलाश में है जिस के सहारे लोकसभा की जीत पर मुहर लगाई जा सके।
विज्ञापन

 

अमर उजाला डॉट कॉम के ऑनलाइन पोल में पाठकों ने जाहिर की राय

BJP, UP's first choice for the new government, says Readers.
poll
राजनीतिक दलों की नूरा-कुश्ती के बीच अमर उजाला डॉट कॉम ने 24 घंटे के एक ऑनलाइन पोल के जरिए यूपी की जनता का मिजाज भांपने की कोशिश की है। इस पोल के नतीजे चौंकाने वाले हैं। पोल में पाठकों से पूछा गया था कि आपकी राय में यूपी में 2017 में किस दल की सरकार बनने की सबसे ज्यादा संभावना है।

इस पोल में कुल 14286 पाठकों ने हिस्सा लिया। आश्चर्यजनक रूप से पोल में भाजपा 57.2 प्रतिशत वोटों के साथ यूपी में नंबर एक पार्टी बनी है। भाजपा के पक्ष में 8175 लोगों ने वोट किया है। वहीं, बसपा को 24.8 प्रतिशत लोगों ने चुना है। बसपा को पोल के नतीजों में 3554 वोट मिले हैं।

पोल में सत्तारूढ़ सपा की सत्ता को पाठकों ने नकार दिया है। सपा को महज 14.4 प्रतिशत वोट मिले हैं यानि केवल 2066 लोगों ने ही साइकिल को दोबारा पसंद किया है। वहीं कांग्रेस के हालात सुधरते हुए नजर नहीं आ रहे। 3.4 प्रतिशत वोटों के साथ कांग्रेस चौथे नंबर पर खिसकती नजर आ रही है। महज 491 लोगों ने ही कांग्रेस के पक्ष में वोट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed