फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP: Union Minister Harsh Malhotra says Mahila Samman Yojana will be passed in first cabinet

BJP: केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा- पहली कैबिनेट में पास होगी महिला सम्मान योजना

Wed, 29 Jan 2025 08:27 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 29 Jan 2025 08:27 PM IST
सार

Delhi Election: हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में आयुष्मान योजना, महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने की योजना और वृद्ध नागरिकों-विधवाओं की पेंशन देने की योजना को लागू करने के फैसले पर कैबिनेट की मुहर लगाई जाएगी।

विज्ञापन
BJP: Union Minister Harsh Malhotra says Mahila Samman Yojana will be passed in first cabinet
  केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, अभय वर्मा, यशपाल कैंतुरा, सोहन कुमार, उपेंद्र तिवारी और अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली को देखकर यह किसी विकसित देश की राजधानी नहीं लगती। चारों तरफ गंदगी और हर तरफ फैला कूड़े का अंबार दिल्ली की पहचान बन गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली की सत्ता में आने के बाद इसका विकास करेगी और दिल्ली को उस स्तर की राजधानी की तरह विकसित किया जाएगा जिस तरह दुनिया के विकसित देशों की राजधानी होती है। भाजपा के प्रचार में पहुंचे हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली को विकसित करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है जिसे दिल्ली में भाजपा की सरकार लाकर पूरा करना है। 
विज्ञापन


हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में आयुष्मान योजना, महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने की योजना और वृद्ध नागरिकों-विधवाओं की पेंशन देने की योजना को लागू करने के फैसले पर कैबिनेट की मुहर लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना काल से ही देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का काम कर रहे हैं, जबकि दिल्ली सरकार ने दस सालों से किसी का राशन कार्ड नहीं बनने दिया है। इससे दिल्ली के गरीबों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली का विकास करना है तो यहां भाजपा की सरकार लानी पडे़गी।
विज्ञापन


'पूरे होंगे हर वादे'
भाजपा नेता हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा ने हर राज्य में अपना वादा निभाया है। केंद्र सरकार से लेकर जिन राज्यों में भी भाजपा की सरकारें हैं, हर जगह भाजपा का एक ही ट्रैक रिकॉर्ड है कि वह अपने हर वादे को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी सत्ता में आने पर पार्टी अपना हर वादा पूरा करेगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed