फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP trying to divert attention from basic issues; change certain in upcoming state polls: Maha Cong chief

नाना पटोले का भाजपा पर हमला: असली मुद्दों से ध्यान भटका रही है भगवा पार्टी, आगामी चुनावों में बदलाव तय  

Sat, 08 Jan 2022 05:28 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर Published by: Amit Mandal Updated Sat, 08 Jan 2022 05:28 PM IST
सार

पटोले ने कहा कि पार्टी सभी पांच राज्यों में आगामी चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। लेकिन भाजपा ड्रामा करके देश के बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटा रही है। 

विज्ञापन
BJP trying to divert attention from basic issues; change certain in upcoming state polls: Maha Cong chief
नाना पटोले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने शनिवार को कहा कि भाजपा ड्रामेबाजी करके देश के सामने आने वाले बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में आगामी चुनावों में बदलाव होना तय है। पटोले ने कहा कि पार्टी सभी पांच राज्यों में आगामी चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। हालांकि, भाजपा ड्रामा करके देश के बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन


आगामी चुनाव में बदलाव तय है
पटोले ने कहा, जब वे सत्ता से बाहर होते हैं, तो वे देश को बचाना चाहते हैं और जब सत्ता में होते हैं, तो वे खुद को बचाना चाहते हैं। लोग इस तरह की सोच को समझ चुके हैं और इसलिए आगामी राज्य चुनावों में बदलाव निश्चित है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक पर पटोले ने कहा, शुरू से ही हम कहते रहे हैं कि कांग्रेस और देश ने दो प्रधानमंत्रियों को सुरक्षा चूक के कारण खो दिया है। इसलिए पार्टी ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है और इस पर सियासत नहीं कर रही है।  
विज्ञापन


पटोले ने सवाल किया कि गृह मंत्रालय द्वारा दिए गए मार्ग को अंतिम क्षण में क्यों बदला गया और भाजपा समर्थक उस स्थान पर कैसे पहुंचे जहां काफिला फंसा हुआ था। कांग्रेस नेता ने कहा कि इन बिंदुओं की जांच होनी चाहिए और सुप्रीम कोर्ट ने भी इसकी जांच के आदेश दिए हैं। नागपुर में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा किए गए महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की रेकी के बारे में पूछे जाने पर पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र में ऐसा कोई हमला नहीं हो सकता है और राज्य पुलिस सक्षम और योग्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed