सियासत: 'ऐसी भाषा निर्वाचित नेता को शोभा नहीं देती', पीएम मोदी को लेकर सीएम ममता की टिप्पणी पर भाजपा का पलटवार
प्रधानमंत्री मोदी पर ममता बनर्जी की 'सिंदूर' को लेकर की गई टिप्पणी को भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा नेता संबित पात्रा ने इसे अपमानजनक बताया और कहा कि पीएम मोदी मोदी सबके सेवक हैं। इसके साथ ही भाजपा ने सिंदूर बांटने की योजना वाली खबर को फर्जी बताया और विपक्ष पर सेना के अभियान का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया।
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी मामले में सियासी गर्माहट तेज होती जा रही है। इसी सिलसिले में अब भाजपा ने सीएम बनर्जी के दिए गए बयान को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। मामले में लोकसभा सांसद और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रकार का बयान अपमानजनक है और यह एक निर्वाचित नेता को शोभा नहीं देता है।
बता दें कि बीते गुरुवार को एक रैली में सीएम ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि हर महिला की इज्जत होती है, वह सिंदूर अपने पति से ही स्वीकार करती है। मोदी क्या सबका पति है जो सिंदूर बांट रहे हैं? इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर का नाम चुनावी फायदे के लिए रखा है।
ये भी पढ़ें:- Nitin Gadkari: 'कृषि में तकनीक अपनाकर उत्पादन बढ़ाएं', केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का किसानों को संदेश
पीएम मोदी सबके सेवक- पात्रा
सीएम ममता बनर्जी के जवाब में भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि मोदी जी सबके सेवक हैं, किसी के लिए पिता समान हैं, तो किसी के लिए भाई जैसे। लेकिन ऐसा अपमानजनक और निजी हमला एक मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता।
इसके साथ ही भाजपा ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को फर्जी खबर बताया जिनमें कहा गया था कि सरकार अपनी सालगिरह पर महिलाओं में सिंदूर बांटेगी। पात्रा ने कहा कि विपक्ष इस झूठी खबर को मुद्दा बना कर भारत की सैन्य कार्रवाई और ऑपरेशन सिंदूर' का मजाक उड़ा रहा है।
ये भी पढ़ें:- SC: सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर अजय शुक्ला पर की अवमानना की कार्रवाई, आपत्तिजनक वीडियो हटाने का दिया आदेश
मालवीय ने भी रिपोर्ट को बताया भर्जी
इसके साथ ही भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने भी रिपोर्ट को फर्जी बताया। साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी पर ट्रोल की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाया। हालांकि कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भाजपा जनता के विरोध के बाद अपने अभियान से पीछे हट गई है और अब उसे फर्जी बता रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.