Nitin Gadkari: 'कृषि में तकनीक अपनाकर उत्पादन बढ़ाएं', केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का किसानों को संदेश
नागपुर में बायोचार कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किसानों से कृषि तकनीकों में सहयोग और नई तकनीक अपनाकर लागत घटाने व उत्पादन बढ़ाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने बड़े किसाने को दूसरे किसानों का मार्गदर्शन करने का संदेश भी दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कृषि तकनीकों के विकास पर जोर दिया। इसके लिए उन्होंने किसानों से आपस में सहयोग कर कृषि तकनीकों का विकास करने और उत्पादन बढ़ाने की अपील की। नितिन गडकरी ने कहा कि नई तकनीकों को अपनाकर खेती की लागत घटाई जा सकती है और गुणवत्ता में सुधार लाया जा सकता है।
बता दें कि गडकरी नागपुर में आयोजित बायोचार उत्पादन प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण कार्यशाला में किसानों को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम एग्रोविजन फाउंडेशन की तरफ से आयोजित किया गया था, गडकरी जिसके मुख्य संरक्षक हैं।
ये भी पढ़ें:- SC: सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर अजय शुक्ला पर की अवमानना की कार्रवाई, आपत्तिजनक वीडियो हटाने का दिया आदेश
किसानों को नए तरीके सिखाने पर जोर
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गांवों और क्षेत्रों में जो किसान उन्नत तरीके से खेती कर रहे हैं, उन्हें आगे बढ़कर अन्य किसानों का मार्गदर्शन करना चाहिए और खेती के नए तरीके सिखाने चाहिए जिससे उत्पादन बढ़ाया जा सके। साथ ही उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जैसे मिट्टी में कार्बन की मात्रा बढ़ाने से जमीन की गुणवत्ता बेहतर होती है, वैसे ही नई तकनीकें अपनाकर किसान कम लागत में ज्यादा गुणवत्ता वाला उत्पादन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Bengal: सचिवालय की तरफ कूच कर रहे 50 बेरोजगार शिक्षकों को हिरासत में लिया गया, स्थायी नियुक्ति की कर रहे मांग
कृषि उपकरण बैंक की जरूरत
नितिन गडकरी ने आगे कहा कि किसानों की मदद के लिए कृषि उपकरण बैंक बनाए जाने चाहिए ताकि छोटे और मध्यम किसानों को मशीनों की सुविधा सुलभ हो सके। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एग्रोविजन फाउंडेशन किसानों को भूमि परीक्षण, कार्यशालाओं और प्रशिक्षण के माध्यम से सहायता प्रदान करता है। इसका उद्देश्य विदर्भ क्षेत्र में किसानों की आत्महत्याएं रोकना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।