फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP to fight Manipur Elections alone

मणिपुर के चुनावी दंगल में अकेले ही उतरेगी भाजपा

Sat, 14 Jan 2017 06:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 14 Jan 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
BJP to fight Manipur Elections alone
बीजेपी

भाजपा ने मार्च में होने वाले मणिपुर विधानसभा चुनावों में अकेले मैदान में उतरने का फैसला किया है। वह राज्य की सभी 60 सीटों पर उम्मीदवार खड़े करेगी। वैसे, बीते साल असम विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ कांग्रेस को शिकस्त देने के लिए पार्टी ने क्षेत्रीय दलों के साथ गठजोड़ किया था।

विज्ञापन


लेकिन इस बार अपनी रणनीति बदलते हुए अपने ही बूते पर मैदान में उतरने का फैसला किया है।

भाजपा के मणिपुर प्रभारी प्रह्लाद सिंह पटेल ने बताया कि पार्टी सभी 60 सीटों पर अकेले ही अपने बूते पर ही चुनाव लड़ेगी। उन्होंने इन चुनावों में बेहतर प्रदर्शन का भी भरोसा जताया। वैसे, भाजपा पड़ोसी नगालैंड में सत्तारूढ़ नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) की साझीदार है। 

विज्ञापन

कांग्रेस भी अकेली ही लड़ेगी चुनाव

BJP to fight Manipur Elections alone

बीते साल भाजपा की पहल पर क्षेत्रीय दलों को लेकर गठित नार्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस (नेडा) में एनपीएफ भी शामिल है। खासकर मणिपुर के पर्वतीय इलाके के वोटरों पर एनपीएफ की खासी पकड़ है।लेकिन भाजपा ने उसके साथ चुनावी गठजोड़ के प्रति कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है।

भाजपा के अलावा सत्तारूढ़ कांग्रेस भी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। दूसरी ओर, वामपंथी दलों ने आम आदमी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और जद (यू) को साथ लेकर लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट आफ मणिपुर नामक एक तीसरे मोर्चे का गठन किया है।

राज्य के पर्वतीय इलाकों में 20 और घाटी में 40 सीटें हैं । घाटी की सीटों पर मैतेयी तबके के लोग ही निर्णायक हैं जबकि पर्वतीय इलाकों में नगा वोटरों की तादाद ज्यादा है।राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी विवेक कुमार देवांगन के मुताबिक इस बार वोटरों की तादाद 18.94 लाख है। इस राज्य में भी महिला वोटरों की तादाद पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed