फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP to EC hold Gujarat elections between December 14 to January 14 No Hindu weddings

14 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच नहीं होती हिंदू शादियां, तब हों गुजरात चुनावः भाजपा

Tue, 10 Oct 2017 09:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 10 Oct 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
BJP to EC hold Gujarat elections between December 14 to January 14 No Hindu weddings
बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा चुनाव आयोग को सुझाव दिया गया है कि गुजरात में विधानसभा चुनाव 14 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच करवाए जाएं क्योंकि उन दिनों कोई हिंदू शादी नहीं होती। 

विज्ञापन


चुनाव आयोग को सौंपे गए मेमौरेंडम में कहा गया है कि 14 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच के वक्त को हिंदू धर्म की शादी के लिए सही नहीं माना जाता वहीं 10 दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच में ज्यादा समारोह होते हैं। ऐसे में 14 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच किसी तारीख में चुनाव करवाए जाने चाहिए।
विज्ञापन


पढ़ें: बीजेपी पर राहुल का हमला, बोले- पिटाई करके उन्होंने मेरी आंखें खोल दीं
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी ने कहा है कि यह वक्त वोटरों और सभी राजनीतिक पार्टी के उम्मीदवारों के लिए सबसे सही रहेगा। इस तर्क के समर्थन में कहा गया है कि चुनाव को त्योहार की तरह मनाना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें भागीदारी करें। कहा गया है कि दिसंबर में शादी के सीजन की वजह से NRI भी अपने घर आए हुए होते हैं।

बीजेपी द्वारा चुनाव आयुक्त ए के ज्योती को कुल नौ सुझाव भेजे गए हैं। कहा गया है कि पार्टियों का अस्थायी अभियान कार्यालय 50-100 मीटर की दूरी पर होना चाहिए, फिलहाल चुनाव आयोग ने दूरी 200 मीटर की हुई है। सुझावों में चुनाव के वक्त होने वाली कागजी कार्रवाई के लिए सिंगल विंडो सिस्टम करने को भी कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed