Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
BJP to begin Maha Jansampark Abhiyan from May 31 to reach out to 1000 eminent persons in every LS constituency
{"_id":"6475f9671745c5c51c0675e5","slug":"bjp-to-begin-maha-jansampark-abhiyan-from-may-31-to-reach-out-to-1000-eminent-persons-in-every-ls-constituency-2023-05-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BJP: भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान कल से; एक माह के भीतर देश की 80 करोड़ आबादी तक पहुंचने की तैयारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान कल से; एक माह के भीतर देश की 80 करोड़ आबादी तक पहुंचने की तैयारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 30 May 2023 06:56 PM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने पत्रकारों को बताया कि अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की पिछले नौ साल की उपलब्धियों के बारे में बातें होंगी। हम संबंधित लोकसभा क्षेत्र में किए गए या पूरे किए गए विभिन्न विकास कार्यों के बारे में भी लोगों को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगले साल देश में आम चुनाव होने हैं। उससे पहले सभी पार्टियां अभी से अपनी रणनीतियां बनाने में जुटी हुई हैं। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कल से एक महा जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी के एक नेता ने बताया कि यह अभियान एक महीने तक चलेगा। इस दौरान पार्टी हर लोकसभा क्षेत्र के एक हजार प्रतिष्ठित व्यक्तियों पहुंचेगी।
2 of 5
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े।
- फोटो : सोशल मीडिया
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने पत्रकारों को बताया कि 31 मई से शुरू होने वाला यह अभियान 30 जून तक चलेगा। उन्होंने कहा, हमने देश की हर लोकसभा सीट से 1,000 लोगों की सूची तैयार की है, जिन्होंने अपनी सेवा के दौरान पद्म या राष्ट्रपति पदक जैसे नागरिक पुरस्कार जीते हैं। भाजपा नेता ने कहा, लोकसभा की 543 सीटों में यह आंकड़ा कुल 5.5 लाख लोगों है, जिनके पास भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी या केंद्रीय मंत्री इस अभियान के दौरान पहुंचेंगे।
3 of 5
नरेंद्र मोदी।
- फोटो : एएनआई (फाइल)
तावड़े ने कहा, इस अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की पिछले नौ साल की उपलब्धियों के बारे में बातें होंगी। हम संबंधित लोकसभा क्षेत्र में किए गए या पूरे किए गए विभिन्न विकास कार्यों के बारे में भी लोगों को अवगत कराएंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा उन विकास परियोजनाओं के पास कुछ सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं, जो पूरी हो चुकी हैं, जैसे राजमार्ग और रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भाजपा की जनसभा (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा, भाजपा ने केंद्र सरकार की दस योजनाओं के लाभार्थियों की भी सूची बनाई है और उनके लिए सभाएं करने का फैसला किया है।तावड़े ने आगे कहा, पार्टी ने एक माह के भीतर देश की अस्सी करोड़ आबादी तक पहुंच बनाने की योजना बनाई है। इस अभियान में केंद्रीय मंत्रियों, पार्टी के पदाधिकारियों और राज्य स्तर के नेताओं समेत 227 नेता भाग लेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
स्मृति ईरानी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
उन्होंने बताया कि पार्टी ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को जून के अंतिम 10 दिन अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में बिताने और लोगों के साथ घर-घर जाकर बातचीत करने के लिए भी कहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कम से कम 12 रैलियां तीन से चार निर्वाचन क्षेत्रों में आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी इसी तरह की रैलियां करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।