{"_id":"62ec369dcee0bb5dc9530e62","slug":"bjp-tmc-spar-over-kishore-kumar-bust-on-singer-birth-anniversary","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kishore Kumar : बंगाल में नहीं थम रही भाजपा-टीएमसी में तकरार, अब दिवंगत गायक किशोर कुमार को लेकर भिड़े","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kishore Kumar : बंगाल में नहीं थम रही भाजपा-टीएमसी में तकरार, अब दिवंगत गायक किशोर कुमार को लेकर भिड़े
Fri, 05 Aug 2022 02:44 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 05 Aug 2022 02:44 AM IST
सार
भाजपा नेता रुद्रनील घोष ने दावा किया कि उन्हें और उनके कुछ सहयोगियों को टॉलीगंज मेट्रो स्टेशन के पास स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से रोका गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में प्रसिद्ध गायक रहे किशोर कुमार की 93वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा आपस में भिड़ गए। भाजपा ने आरोप लगाया कि उसके सदस्यों को माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
अभिनेता से भाजपा नेता बने रुद्रनील घोष ने दावा किया कि उन्हें और उनके कुछ भगवा खेमे के सहयोगियों को टॉलीगंज मेट्रो स्टेशन के पास स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से रोका गया। उन्होंने कहा कि किशोर कुमार हमारी संस्कृति से जुड़े हुए हैं। वह हमारा गौरव हैं।
विज्ञापन
साथ ही कहा कि टीएमसी ने किशोर कुमार पर अपनी संकीर्ण सोच वाली राजनीति के साथ अपना असली रंग दिखाया। हमें उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से रोक दिया गया। घोष ने कहा कि उन्होंने और भाजपा के अन्य नेताओं ने बाद में मेट्रो स्टेशन पर दिवंगत गायक की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
आरोपों को झूठा बताते हुए टॉलीगंज के विधायक और बंगाल के मंत्री अरूप विश्वास ने कहा कि हम ऐसे अवसरों का राजनीतिकरण करने में विश्वास नहीं करते हैं। किशोर कुमार सभी के हैं। वहीं विश्वास ने दिवंगत गायक किशोर कुमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी संगीत के उस्ताद रहे किशोर कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही कहा कि उन्होंने दुनिया भर में बंगाली प्रवासियों की समृद्ध सांस्कृतिक ताकत का प्रतिनिधित्व किया।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि महान गायक किशोर कुमार को आज उनकी जयंती पर मेरी ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि! वह देश और दुनिया भर में फैले बंगाली प्रवासियों की सांस्कृतिक ताकत का प्रतिनिधित्व करते हैं और मैं इस प्रतिभा को सलाम करती हूं।