{"_id":"5ac7d6dc4f1c1bee618b5e42","slug":"bjp-tells-supreme-court-democracy-killed-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया, पश्चिम बंगाल में हो रही लोकतंत्र की हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया, पश्चिम बंगाल में हो रही लोकतंत्र की हत्या
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sat, 07 Apr 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
supreme court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। पार्टी ने बताया कि राज्य में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस बड़े पैमाने पर राजनीतिक हिंसा में लिप्त है और आगामी पंचायत चुनाव के लिए उसके उम्मीदवारों को नामांकन तक दाखिल नहीं करने दे रही है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति आर के अग्रवाल और ए एम सप्रे की पीठ ने इस मसले पर 9 अप्रैल तक अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। पश्चिम बंगाल भाजपा इकाई ने ऑनलाइन नामांकन पत्र उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही उसने मई के पहले सप्ताह में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए राज्य में अर्धसैनिक बलों को तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन
पार्टी ने पीठ को बताया कि न केवल भाजपा बल्कि कांग्रेस भी पीड़ित है और इसी तरह की राहत के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट में मदद की गुहार लगा चुकी है। भाजपा की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी से पीठ ने पूछा कि आपने हाईकोर्ट का दरवाजा क्यों नहीं खटखटाया।
विज्ञापन
इस पर रोहतगी ने कहा कि भले ही मैं कलकत्ता हाईकोर्ट नहीं गया, लेकिन मैं सीधे सुप्रीम कोर्ट जा सकता हूं, क्योंकि यह लोकतंत्र का सवाल है और वहां लोकतंत्र की हत्या हो रही है।