{"_id":"63897a81f5507740342e0f09","slug":"bjp-tejashwi-surya-said-communism-rejected-in-world-communist-parties-to-be-in-dustbin-in-kerala-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: कूड़ेदान में होंगी केरल की कम्युनिस्ट पार्टियां, तेजस्वी सूर्या बोले- दुनिया ने खारिज किया साम्यवाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: कूड़ेदान में होंगी केरल की कम्युनिस्ट पार्टियां, तेजस्वी सूर्या बोले- दुनिया ने खारिज किया साम्यवाद
Fri, 02 Dec 2022 09:39 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 02 Dec 2022 09:39 AM IST
सार
तेजस्वी सूर्या ने कहा, केरल के युवाओं में मुझे जिस तरह का परिवर्तन दिख रहा है, उसे देखते हुए मैं लिखित रूप में कह सकता हूं कि बहुत जल्द ही यहां भी साम्यवाद और कम्युनिस्ट पार्टियां इतिहास के कूड़ेदान में होंगी।
विज्ञापन
तेजस्वी सूर्या
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के कन्नूर में भाजपा सांसद व भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने पिनराई विजयन सरकार पर बड़ा हमला बोला। एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, साम्यवाद को पूरी दुनिया ने खारिज कर दिया है। चीन जैसा देश, जो कभी साम्यवाद की गंगोत्री था, वहां भी लोगों ने इस अव्यवहारिक और विफल विचारधार को खारिज किया है। अब सिर्फ केरल में साम्यवाद बचा हुआ है।
विज्ञापन
तेजस्वी सूर्या ने कहा, केरल के युवाओं में मुझे जिस तरह का परिवर्तन दिख रहा है, उसे देखते हुए मैं लिखित रूप में कह सकता हूं कि बहुत जल्द ही यहां भी साम्यवाद और कम्युनिस्ट पार्टियां इतिहास के कूड़ेदान में होंगी।
विज्ञापन