फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp target congress over corruption muda after karnataka withdraws cbi investigation permission

Karnataka: 'भ्रष्ट लोगों को बढ़ावा देते हैं राहुल गांधी', सीबीआई जांच की सहमति वापस लेने पर भड़की भाजपा

Fri, 27 Sep 2024 11:41 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 27 Sep 2024 11:41 AM IST
सार

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि 'जांच के फंदे में फंसे सीएम का यह खुद को बचाने का आखिरी हथकंडा है, लेकिन जिसने भी भ्रष्टाचार किया है, उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।'

विज्ञापन
bjp target congress over corruption muda after karnataka withdraws cbi investigation permission
राहुल गांधी और सिद्धारमैया - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कर्नाटक में सीबीआई जांच की सहमित वापस लिए जाने को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेर लिया है। भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस, भ्रष्टाचार की दुकान हो गई है। भाजपा ने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री एक भ्रष्ट व्यक्ति हैं, जो खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने गुरुवार को राज्य में जांच के लिए सीबीआई को दी गई सहमति वापस ले ली है। 
विज्ञापन


'भ्रष्टाचार की दुकान बन गई है कांग्रेस'
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'यह पूरी तरह से साफ हो गया है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की दुकान बन गई है। मुडा घोटाले में हाईकोर्ट का आदेश आया है और सीएम पर आरोप लगे हैं। विशेष न्यायालय ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है, लेकिन सीएम सिद्धारमैया इस्तीफा देने के बजाय अहंकार दिखा रहे हैं। अब किसी भी मामले की जांच के लिए आवश्यक राज्य की सहमति वापस ले ली गई है। यह इस बात का सबूत है कि वे किस तरह खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।' 
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि 'जांच के फंदे में फंसे सीएम का यह खुद को बचाने का आखिरी हथकंडा है, लेकिन जिसने भी भ्रष्टाचार किया है, उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए कि वे क्या कदम उठाने जा रहे हैं। कांग्रेस जहां भी सत्ता में आती है, लूटती है। अगर किसी तरह हरियाणा में सत्ता में आ गए तो वहां भी लूटेंगे। लूटना ही कांग्रेस का चरित्र है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्ट लोगों को बढ़ावा देते हैं राहुल गांधी
भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि 'कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने माना है कि मुडा घोटाले में प्रथम दृष्टया भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने ये भी माना है कि वे दोषी हैं। यही कारण है कि उन्होंने सीबीआई को दी गई सामान्य सहमति को रद्द कर दिया गया है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने माना है कि सीएम MUDA घोटाले में अपने परिवार को 55 करोड़ रुपये का अनुचित लाभ पहुंचाने में शामिल थे। कर्नाटक के सीएम एक भ्रष्ट व्यक्ति हैं। अपने भ्रष्टाचार को बचाने के लिए, वह यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कोई स्वतंत्र एजेंसी मामले की जांच न करे। समस्या की जड़ राहुल गांधी हैं क्योंकि वह कांग्रेस में उन लोगों को बढ़ावा देते हैं जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। राहुल गांधी की कांग्रेस भ्रष्टाचार की राजा है।'


संजय राउत का भाजपा पर पलटवार
कर्नाटक द्वारा सीबीआई जांच की सहमति वापस लिए जाने पर शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने कहा कि 'जिस पार्टी में पूरे देश के भ्रष्टाचार को शाही पनाह मिलती है, वह कर्नाटक के सीएम के खिलाफ कार्रवाई करना चाहती है क्योंकि वहां कांग्रेस की सरकार है। यह राज्यपाल पर दबाव बना रही है। आपने दिल्ली, झारखंड के मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला। लोगों ने आपसे बहुमत छीन लिया, लेकिन आप अभी भी सीख नहीं ले रहे। यह किस तरह की मक्कारी है। येदियुरप्पा को क्यों छोड़ा गया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले हैं। पहले उन्हें येदियुरप्पा के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए फिर सिद्धारमैया के साथ न्याय-अन्याय की बात करनी चाहिए।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed