फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP target Congress on the name of son in law Robert Vadra

दामादश्री के बहाने कांग्रेस का कितना गिरेबां पकड़ पाएगी भाजपा

Sat, 01 Dec 2018 12:02 AM IST
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
BJP target Congress on the name of son in law Robert Vadra
robert vadra

राजस्थान विधानसभा चुनाव की वोटिंग में अब एक सप्ताह ही शेष बचा है। कांग्रेस और भाजपा ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जी-जान की बाजी लगा दी है। भाजपा ने शुक्रवार को दामादश्री यानी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई राबर्ट वढेरा को घेर कर कांग्रेस के गिरेबां तक पहुंचने का दांव खेला है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बीकानेर के भूमि घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच को लेकर रॉबर्ट वाड्रा को तलब किया है। मामले की जांच के लिए वाड्रा को अगले सप्ताह ईडी के समक्ष पेश होना है। भारतीय जनता पार्टी ने इसी मुदे पर अब रॉबर्ट वाड्रा सहित गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी को घेरने का प्रयास किया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने शुक्रवार को कहा कि पूरा गांधी परिवार ही भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नामदार परिवार बताते हुए कहा, ये लोग पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। संबित यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि ये लोग किसानों की जमीन हड़पने में लगे हैं।किसानों की जमीन सस्ते में लेकर उसे महंगे दामों में बेचना, यही इनके भ्रष्टाचार के अंपायर की कहानी है।

विज्ञापन

बता दें कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले और इनके बीच में राफेल, सीबीआई, आरबीआई एवं किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी भाजपा पर लगातार हमलावर रही है। राहुल गांधी ने अपनी चुनावी जनसभाओं में इन मसलों पर मोदी सरकार को घेरने का प्रयास किया है। कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाकर इन मुद्दों पर मोदी सरकार से जवाब मांग रही है। राहुल गांधी एक दिसम्बर को राजस्थान के उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और हनुमानगढ़ में जनसभा करेंगे। भाजपा ने उनकी यात्रा से एक दिन पहले ईडी के सम्मन को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साध दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉबर्ट वाड्रा देश के सबसे बड़े किसान हैं: संबित पात्रा 

भाजपा नेता संबित पात्रा ने रॉबर्ट वाड्रा को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा, 'गांधी परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा भी भ्रष्टाचार में शामिल रहे हैं। रॉबर्ट वाड्रा तो देश के सबसे बड़े किसान हैं, क्योंकि उनकी जगह-जगह पर जमीन है। वाड्रा उसी जमीन में पैसा उगाने का काम करते हैं। वे पैसे की खेती करते हैं। भाजपा नेता ने कांग्रेस पार्टी से सवाल किया, क्या गांधी परिवार के काम करने का यही मॉडल है। ये इन लोगों का लैंड स्कैम मॉडल है। नेशनल हेराल्ड मामले का जिक्र करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि सोनिया और राहुल गांधी जमानत पर चल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में गांधी परिवार ने भ्रष्टाचार किया है। सरे आम टैक्स की चोरी भी की है।

विज्ञापन

हरियाणा के जमीन घोटालों की राजस्थान में गूंज...

शुक्रवार को भाजपा ने जिस तरह से गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है, उससे लग रहा है कि पार्टी अब राजस्थान चुनाव तक वाड्रा के जमीन घोटाले का मुद्दा उछालेगी। रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ हरियाणा में भी जमीन घोटाले को लेकर मामला दर्ज हो चुका है। वाड्रा के अलावा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी इस मामले में नामजद हैं। गुरुग्राम के खैड़की दौला जमीन घोटाले में इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। कांग्रेस पार्टी ने भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सहित हरियाणा के कई राजनेताओं को राजस्थान में अपना स्टार प्रचारक बनाया है। इनकी काट के लिए भाजपा ने चुनाव में वाड्रा का मामला जोरशोर से उठाने की रणनीति बनाई है।

वाड्रा ने इसे भाजपा का प्लान बी बताया है...

रॉबर्ट वाड्रा ने इसे अपने खिलाफ भाजपा का दुष्प्रचार बताया है। फेसबुक पर लिखी एक पोस्ट में उन्होंने कहा, यह भाजपा की रणनीति है कि राजस्थान चुनाव से पहले लोगों को ध्यान कैसे भटकाया जाए। यह भाजपा का प्लान बी है। राजस्थान में भाजपा सरकार चलाने में नाकाम रही है, इसलिए वह अब लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है। इसे पहले भी भाजपा जब-जब बैकफुट पर आई है, उनका नाम विवादों में घसीट लेती है।अधिकांश मामले अदालत में विचाराधीन हैं। वाड्रा ने कहा है कि 'चुनावी मौसम में बढ़ती हुई तेल कीमतों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए करीब एक दशक पुराने मुद्दे को उछाला जा रहा है। इसमें नया कुछ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed