फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP takes jibe ED raids on G Parmeshwar's premises are the result of factionalism in Congress

BJP vs Congress: 'जी परमेश्वर के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी कांग्रेस की गुटबाजी का नतीजा'; भाजपा ने कसा तंज

Fri, 23 May 2025 03:50 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 23 May 2025 03:50 PM IST
विज्ञापन
BJP takes jibe ED raids on G Parmeshwar's premises are the result of factionalism in Congress
प्रह्लाद जोशी - फोटो : एएनआई

कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के मामले में राजनीति तेज हो गई है। अब भाजपा के कई नेताओं ने इसे लेकर कांग्रेस की कर्नाटक इकाई को ही आड़े हाथों ले लिया है। जहां केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने दावा किया है कि जी परमेश्वर के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के भीतर गुटबाजी का नतीजा है। वहीं, केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने छापेमारी को लेकर कर्नाटक सरकार का मजाक उड़ाया। साथ ही कहा कि उन्हें केवल अपने कांग्रेस मित्रों के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


प्रह्लाद जोशी ने निशाना साधते हुए कहा कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के एक गुट ने ईडी को सारी जानकारी मुहैया कराई थी, जिसके कारण परमेश्वर से जुड़े संस्थानों पर छापेमारी की गई। गडग में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि ईडी को कार्रवाई करने के लिए किसने पत्र लिखा? कांग्रेस के एक गुट ने परमेश्वर के खिलाफ सारी जानकारी ईडी को भेज दी और अब वे यहां नाटक कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- मो. यूनुस जल्द दे सकते हैं इस्तीफा: क्या बांग्लादेश की सेना की नाराजगी बनी वजह, किन बातों पर टकराव, आगे क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन


जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी जानते हैं कि कांग्रेस के कौन से सदस्य हैं जिन्होंने गृह मंत्री के खिलाफ कार्रवाई के लिए ईडी को जानकारी दी । वे सब कुछ जानते हुए भी नाटक कर रहे हैं। परमेश्वर एक सभ्य राजनेता हैं। हम उनका सम्मान करते हैं।

कुमारस्वामी ने भी कसा तंज
वहीं, केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी जी परमेश्वर से जुड़े शैक्षणिक संस्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा हाल ही में की गई छापेमारी को लेकर कर्नाटक सरकार पर तंज कस। उन्होंने कहा कि राज्य के गृह मंत्री को केवल अपने कांग्रेस मित्रों के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंत्री और नेता ईडी की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर बेकार ही हमला कर रहे हैं ।  


कुमारस्वामी ने कहा कि पिछले दो दिनों में कर्नाटक में प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक के वर्तमान गृह मंत्री के संस्थानों और कई स्थानों पर छापे मारे हैं। इस मुद्दे पर, कई कांग्रेसी मंत्री केंद्र सरकार पर हमला कर रहे हैं कि केंद्र ईडी और आईटी की शक्ति का दुरुपयोग कर रहा है,  लेकिन इस घटनाक्रम के लिए कौन जिम्मेदार है? कांग्रेस कैबिनेट में ही एक शक्तिशाली मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी है कि एक महिला दुबई से कुछ सोना ला रही है।

बता दें कि  ईडी के अधिकारियों ने बुधवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत राज्य में 16 स्थानों पर छापेमारी की थी। यह कार्रवाई गुरुवार को भी जारी रही, जिसमें हवाला ऑपरेटरों और आवास प्रवेश ऑपरेटरों को निशाना बनाया गया। इन लोगों पर कथित तौर पर कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर राव के खातों में "फर्जी" वित्तीय लेनदेन के आरोप हैं।

इसे भी पढ़ें- FATF: भारत एफएटीएफ के सामने पाकिस्तान को फिर ग्रे सूची में डालने के लिए मजबूती से मामला रखेगा, जानें सबकुछ  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed