फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP takes dig at Priyanka Gandhi Amit Malviya says In line with Gandhis being unaccountable in Congress

BJP: 'कांग्रेस में जवाबदेही से मुक्त रहा है गांधी परिवार', प्रियंका के यूपी प्रभारी पद से हटने पर भाजपा का तंज

Sun, 24 Dec 2023 12:42 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 24 Dec 2023 12:42 AM IST
सार

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, इसे राहुल गांधी के प्रतिद्वंद्वी खेमे के लिए एक पदोन्नति और हाथ में एक मौका के रूप में देखा जाना चाहिए।

विज्ञापन
BJP takes dig at Priyanka Gandhi Amit Malviya says In line with Gandhis being unaccountable in Congress
अमित मालवीय-प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने कांग्रेस के भीतर फेरबदल और प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए रखने के फैसले पर तंज कसा है। भाजपा ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस संगठन में पोर्टफोलियो नहीं दिया जाना पार्टी में गांधी परिवार के जवाबदेही मुक्त रहने के अनुरूप है और ऐसा होना चाहिए। भाजपा आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में आगे कहा, इसे राहुल गांधी के प्रतिद्वंद्वी खेमे के लिए एक पदोन्नति और हाथ में एक मौका के रूप में देखा जाना चाहिए।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, कांग्रेस ने शनिवार को सांगठनिक फेरबदल किया है। प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी कांग्रेस के प्रभारी महासचिव पद से मुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह अविनाश पांडेय को ये जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सचिन पायलट को प्रभारी महासचिव बनाया गया है। उन्हें छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। कुमारी शैलजा को छत्तीसगढ़ से हटाकर उत्तराखंड कांग्रेस का प्रभारी महासचिव बनाया गया है। वहीं, रमेश चेन्निथला को महाराष्ट्र कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया।


तारिक अनवर सहित पांच नेता जिम्मेदारी से किए गए मुक्त
कांग्रेस ने तारिक अनवर, भक्त चरण दास, हरीश चौधरी, रजनी पाटिल और मनीष चतरथ को प्रभारी महासचिव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है। कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया, पार्टी निवर्तमान महासचिव तारिक अनवर, भक्त चरण दास, हरीश चौधरी, रजनी पाटिल और मनीष चतरथ के योगदान की सराहना करती है। बयान में कहा गया है कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

नासिर हुसैन को मिला खरगे के कार्यालय का कार्यभार  
कांग्रेस ने राज्यसभा से सांसद डॉक्टर नासिर हुसैन को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय के प्रमुख का कार्यभार सौंपा है। वहीं, संचार सचिव के तौर पर प्रणव झा को जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed