{"_id":"5e6019ec8ebc3ec75a0ec035","slug":"bjp-suspended-two-leaders-who-were-opposing-caa","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : भाजपा ने सीएए का विरोध करने वाले दो नेता को किया निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : भाजपा ने सीएए का विरोध करने वाले दो नेता को किया निलंबित
Thu, 05 Mar 2020 02:43 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 05 Mar 2020 02:43 AM IST
विज्ञापन
BJP Logo
महाराष्ट्र भाजपा ने नागरिकता कानून का विरोध करने वाले अपने एक नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। पार्टी प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने दोनों के निलंबन पत्र भी ट्विटर पर साझा किए हैं।
विज्ञापन
उपाध्ये ने बताया कि परभणी जिले के सेलू नगर परिषद अध्यक्ष विनोद हरिभाऊ बरोड़े और पालम नगर परिषद के उपाध्यक्ष बालासाहेब गणेश रोकड़े को भाजपा से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
निलंबन की कार्रवाई भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने की है। पाटिल ने कहा कि दोनों पार्टी नेताओं ने सीएए के खिलाफ मतदान करके अनुशासनहीनता दिखाई है, इसलिए उन्हें पार्टी से निलंबित किया गया है। पत्र में निलंबन अवधि के बारे में नहीं बताया गया है।
विज्ञापन