{"_id":"603d99386c6ed21d63401dc6","slug":"bjp-suggested-its-leaders-to-take-corona-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने दिया अपने मंत्रियों, नेताओं को कोविड-19 टीका लगवाने का सुझाव ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा ने दिया अपने मंत्रियों, नेताओं को कोविड-19 टीका लगवाने का सुझाव
Tue, 02 Mar 2021 07:18 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 02 Mar 2021 07:18 AM IST
सार
भाजपा ने अपने मंत्रियों और नेताओं को सुझाव दिया है कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्रों में कोरोना वायरस के टीका लगवाएं। भाजपा ने साथ ही नेताओं को यह भी सुझाव दिया है कि अच्छा हो कि वे टीके का भुगतान स्वयं करें।
विज्ञापन
कोरोना वायरस टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह सुझाव स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा निजी अस्पतालों को 250 रुपये प्रति खुराक के हिसाब से शुल्क लेकर टीकाकरण की अनुमति देने के बाद दी गई। कोविड-19 टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण सोमवार को शुरू हुआ। इसके तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और अन्य बीमारी से पीड़ित 45 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले लोगों को टीके की पहली खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों ने कहा कि पार्टी के नेताओं से कहा गया है कि बेहतर होगा कि वे अगले सप्ताह अपने निर्वाचन क्षेत्रों में टीका लें और इसके लिए अपनी जेब से भुगतान करें।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने मंगलवार को रामपुर में टीका लगवाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है और वह अपनी जेब से भुगतान करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी सूत्रों ने कहा कि मंत्री अगले कुछ दिनों में टीका लगवाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यहां एम्स में कोविड-19 टीके की अपनी पहली खुराक ली और उन सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की, जो टीका लगवाने के लिए पात्र हैं।
मोदी के अलावा, गृह मंत्री अमित शाह, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विदेश मंत्री एस जयशंकर, असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और राकांपा नेता शरद पवार ने भी टीके लगवाए।