फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP: State President will present report card of MPs to BJP president JP Nadda

BJP: नड्डा के सामने सांसदों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे प्रदेश अध्यक्ष, टिकट बांटने में अहम होगी यह जानकारी

Wed, 05 Jul 2023 09:31 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Wed, 05 Jul 2023 09:31 PM IST
सार

BJP: पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस रिपोर्ट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सांसदों को 2024 के चुनाव में दुबारा चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है तो खराब प्रदर्शन करने वाले सांसदों की छुट्टी की जा सकती है...

विज्ञापन
BJP: State President will present report card of MPs to BJP president JP Nadda
BJP: जेपी नड्डा - फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को पार्टी के सभी प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में होने वाली इस उच्च स्तरीय बैठक में सभी प्रदेश अध्यक्ष अपने राज्यों के सांसदों के क्षेत्र में केंद्र सरकार की योजनाओं के हुए कार्यों की रिपोर्ट पेश करेंगे। आगामी लोकसभा चुनावों की दृष्टि से इस रिपोर्ट को बहुत महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: BJP संगठन में बड़े बदलाव: चार राज्य के प्रदेशाध्यक्ष बदले, एक केंद्रीय मंत्री और NTR की बेटी को भी जिम्मेदारी

विज्ञापन

भाजपा ने 30 मई से 30 जून के बीच एक महीने तक पूरे देश में एक अभियान चलाया था। इसके अंतर्गत पूरे देश में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को देनी थी और हर वर्ग के लोगों से संपर्क करना था। इसी अभियान के अंतर्गत पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने सभी प्रदेश अध्यक्षों से सांसदों के क्षेत्रों में हुए कार्यों की रिपोर्ट मांगी थी, जिसे अब सात जुलाई को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के सामने पेश किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस रिपोर्ट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सांसदों को 2024 के चुनाव में दुबारा चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है तो खराब प्रदर्शन करने वाले सांसदों की छुट्टी की जा सकती है। पार्टी ने केंद्र सरकार के कार्यों के साथ-साथ सांसदों की अपने क्षेत्र में उपस्थिति, लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता और पार्टी की योजनाओं को आगे बढ़ाने में उनकी सक्रियता की जानकारी भी मांगी थी जो किसी सांसद की योग्यता-अयोग्यता का बड़ा आधार बन सकते हैं।

कोई अवसर नहीं देगी पार्टी

विपक्षी दलों की एकता की कोशिशों के बीच भाजपा अपनी पूरी तैयारी कर रही है। पार्टी से लेकर सरकार तक में शीर्ष नेताओं की जिम्मेदारियों में बदलाव किया जा रहा है। चार प्रदेशों के अध्यक्ष बदल दिए गए हैं, तो कई और राज्यों में संगठन में बड़ा बदलाव एक-दो दिन में देखने को मिल सकता है। कई मंत्रियों को संगठन में तो कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में सम्मिलित किया जा सकता है। माना जा रहा है कि पार्टी अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर विपक्ष को कोई अवसर देने के मूड में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed