फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP spokesperson Sambit Patra Slams Congress and pakistan over Pulwama Attack Questions 

भाजपा का कांग्रेस पर हमला, पुलवामा आतंकी हमले पर कुछ दल देश के साथ नहीं दिखते

Fri, 22 Feb 2019 04:41 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Fri, 22 Feb 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
BJP spokesperson Sambit Patra Slams Congress and pakistan over Pulwama Attack Questions 
संबित पात्रा

पुलवामा आतंकी हमले के मुद्दे पर कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि कुछ दल देश के साथ नहीं हैं और उनके ट्वीट पाकिस्तानी चैनल में दिखाए जा रहे हैं।भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताों से कहा कि कल ट्वीट करके हमारी सरकार की तरफ से ये जानकारी दी गई कि भारत का पानी पाकिस्तान में नहीं जाएगा, वो पानी भारत में डाइवर्ट होगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो कभी नहीं हुआ, उसे कल स्पष्ट किया गया । इस कदम के बाद भारत की वाहवाही हो रही है। लेकिन सरकार की इस कार्रवाई से कुछ लोग परेशान हैं।भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि उसके बाद मनीष तिवारी और शशि थरूर ने ट्वीट करके हिन्दुस्तान के विरोध में बात की है। उनके बयान पाकिस्तान के चैनल में दिख रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि पुलवामा हमले के बाद एक कांग्रेस प्रायोजित लेख छपता है जो हमारे जवानों की जाति विवेचना करता है। उन्होंने सवाल किया कि क्या सेना की कोई जाति होती है?  पात्रा ने कहा, ‘‘ ये दुख की बात है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि तमाम देश आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े है। वहीं यहां कुछ दल देश के साथ नहीं हैं । ’’ उन्होंने जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिप्लोमेसी के कारण ही आज विश्व के कई देश भारत के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आपने अगर 70 सालों में विश्व को गले लगा लिया होता तो आज ऐसी नौबत नहीं आती । पात्रा ने कहा कि अभी कुछ देर पहले पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले ये हमला कैसे हुआ? वो तो दुश्मन देश है, लेकिन हमारे ही देश में ममता बनर्जी सहित कुछ नेताओं ने भी इस तरह की बातें कही हैं जो वाकई दुःखद है ।

उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान से पहले भी लड़े हैं, उसे नाकों चने चबाये हैं। मगर देश के कुछ दुश्मन देश के अंदर हैं, जिनके दिए साक्ष्यों को पाकिस्तान इस्तेमाल कर रहा है । पुलवामा आतंकी हमले के बाद सरकार की कार्रवाई का जिक्र करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि जो कायराना हमला पाकिस्तान ने करवाया था, उसके बाद भारत सरकार ने सभी अलगाववादी नेताओं के सुरक्षा चक्र को खत्म किया। 


उन्होंने जोर दिया कि जो बहुत सालों में नहीं हुआ था, वो हमने एक झटके में किया। इससे देश में कई सारे लोग परेशान हैं । कुछ लोगों को ये बात हजम नहीं हो रही है । भाजपा प्रवक्ता ने जोर दिया कि जब संयुक्त राष्ट्र समेत तमाम देश आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े है, वहीं इस मुद्दे पर देश में एक स्वर निकलना चाहिए । (इनपुट: भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed