फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP spoke on Rahul Gandhis allegations on Pegasus said he should submit his phone to the investigating agency

'मेरा भी फोन टैप हुआ' राहुल के आरोपों पर भाजपा का पलटवार: उन्हें अपना फोन जांच एजेंसी में जमा करना चाहिए

Fri, 23 Jul 2021 02:00 PM IST
प्रियंका तिवारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 23 Jul 2021 02:00 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि उनके सभी फोन टैप किए गए थे। उनके इस आरोप पर भाजपा ने कहा कि अगर राहुल गांधी को लगता है कि उनका फोन टैप किया गया है तो वे जांच के लिए अपना फोन सौंप दें।

विज्ञापन
BJP spoke on Rahul Gandhis allegations on Pegasus said he should submit his phone to the investigating agency
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार पर पेगागस जासूसी कांड का आरोप लगाया था। आपको बता दें कि संदिग्ध पेगासस जासूसी को लेकर उठे विवाद के बीच गांधी ने पहले कहा था कि उनके सभी फोन टैप किए गए थे। राहुल के इस आरोप के खिलाफ भाजपा नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। भाजपा ने शुक्रवार (23 जुलाई) को राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर उन्हें लगता है कि उनका फोन टैप किया गया है तो वे जांच के लिए अपना फोन जांच एजेंसी को सौंप दें। भाजपा ने कहा कि मोदी सरकार ने किसी का फोन अवैध रूप से टैप नहीं किया।

विज्ञापन


कांग्रेसी संसद ठप करने के लिए प्रतिबद्ध : भाजपा 
भाजपा प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने इस मामले पर संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में जनता द्वारा दो बार खारिज किए जाने के बाद किसी न किसी कारण से संसद को ठप करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्यवर्धन ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस देश के विकास को स्वीकार नहीं कर सकती और संसद के कामकाज को अक्सर किसी न किसी बहाने से बाधित करती रही है।
विज्ञापन


राहुल के आरोप पर राज्यवर्धन का बयान
राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने कथित तौर पर भारत और उसके संस्थानों के खिलाफ पेगासस स्पाइवेयर का इस्तेमाल किया और 'इसके लिए एकमात्र शब्द देशद्रोह है।'
विज्ञापन
विज्ञापन




इस पर राठौर ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को वह अधिकार है, जो वह चाहता है। इसके अलावा राहुल गांधी के आरोप पर राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि राहुल गांधी को अपना फोन जांच एजेंसी को सौंपना चाहिए। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत इस मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश के विकास को स्वीकार नहीं कर सकती और संसद के कामकाज को अक्सर किसी न किसी बहाने से बाधित करती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed