फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP spent 27 thousand crore rupees in election Congress demands to disclose source of money

भाजपा बताए चुनाव में खर्च के लिए 27 हजार करोड़ रुपए कहां से लाई: कांग्रेस

Sat, 08 Jun 2019 02:25 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Sat, 08 Jun 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
BJP spent 27 thousand crore rupees in election Congress demands to disclose source of money
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी - फोटो : ANI
कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर धन बल से लोकसभा चुनाव जीतने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को पार्टी के नई दिल्ली स्थिति मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हाल में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 27 हजार करोड़ रुपए खर्च किए हैं। भाजपा को बताना चाहिए कि यह पैसा उसके पास कहां से आया।  
विज्ञापन


विज्ञापन



सिर्फ इतना ही नहीं सिंघवी ने तेलंगाना में 12 कांग्रेस विधायकों के तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) में शामिल होने को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने इसकी निंदा करते हुए कहा कि पिछले एक साल से राज्य में 'सीधी खरीद' की राजनीतिक नीति अपनाई जा रही है, ये दुर्भाग्यपूर्ण है।  
विज्ञापन
विज्ञापन





कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज के अनुसार लोकसभा चुनाव में करीब 60 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं, जिनमें से भाजपा का खर्च 45 फीसदी रहा है और बाकी 55 प्रतिशत अन्य सभी दलों ने खर्च किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनावी बॉन्ड योजना अपने फायदे के लिए शुरू की। चुनाव में अनाप-शनाप खर्च से बचने के लिए राष्ट्रीय चुनाव निधि का गठन किया जाना चाहिए। इसमें जमा निधि का वितरण चुनाव के समय मान्यता प्राप्त दलों को किया जाना चाहिए। यह योजना चुनाव में अनावश्यक पैसा खर्च करने से बचने के लिए सबसे पारदर्शी कदम साबित हो सकता है।

उन्होंने कहा भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए 27 हजार करोड़ रुपए लुटाए और 437 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। इस आंकड़े के अनुसार हिसाब लगाने से साफ है कि भाजपा ने लोकसभा की एक सीट पर करीब 62 करोड़ रुपए खर्च किए।


सिंघवी ने कहा कि भाजपा का चुनावी खर्च मोदी सरकार द्वारा नमामि गंगे परियोजना पर पांच साल में खर्च हुए 24 हजार करोड़ रुपए से से ज्यादा है। पार्टी ने जितना पैसा इस चुनाव में खर्च किया वह देश के शिक्षा बजट के 30 प्रतिशत, रक्षा बजट का 10 प्रतिशत, स्वास्थ्य बजट का 43 प्रतिशत और महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना मनरेगा के बजट का 45 फीसदी के बराबर है। इस तरह से 1998 के बाद से अब तक हुए लोकसभा चुनावों में इस बार चुनाव खर्च छह गुना ज्यादा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed