फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP sould made Vijay Mallya as brand ambassador says Shiv sena

‘न खाऊंगा न खाने दूंगा’ की बात करने वाले पीएम मोदी माल्या को बनाए ब्रांड एंबेसडर: शिवसेना

Tue, 17 Jul 2018 05:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नागपुर 
ब्यूरो, अमर उजाला, नागपुर  Updated Tue, 17 Jul 2018 05:33 AM IST
विज्ञापन
BJP sould made Vijay Mallya as brand ambassador says Shiv sena
- फोटो : PTI

‘न खाऊंगा न खाने दूंगा’ की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्री बैंक घोटालेबाज उद्योगपति विजय माल्या को स्मार्ट कहकर संबोधित करते हैं और उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। तो भाजपा को भगोड़े विजय माल्या को मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया का ब्रांड एंबेसडर बना देना चाहिए। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने सोमवार को पार्टी के मुखपत्र में भाजपा के खिलाफ यह तीखी टिप्पणी की है।

विज्ञापन


शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र की संपादकीय में लिखा है कि पीएम मोदी भ्रष्टाचार से लड़ने की बात करते हैं और उनके मंत्री जुएल उरांव भगोड़े और फ्राड विजय माल्या को स्मार्ट बताते हैं। इससे बीजेपी का असली चेहरा सामने आ गया है। 
विज्ञापन


शिवसेना ने कहा है कि अगर भाजपा के मंत्री भगोड़े डॉन दाऊद इब्राहिम की भी तारीफ करना शुरू कर दें तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। शिवसेना ने पीएम मोदी को सलाह दी है कि वे ऐसे नेताओं की जुबान पर लगाम लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जुएल उरांव ने हैदराबाद के एक कार्यक्रम में विजय माल्या को स्मार्ट बताते हुए आदिवासियों को सलाह दी थी कि माल्या की तरह हुए उन्हें बैंक लोन का फायदा उठाकर सफल व्यापारी बनना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed