{"_id":"66f96f4467b373ac0e01d745","slug":"bjp-slams-dmk-over-elevation-of-stalin-s-son-udayanidhi-as-tamil-nadu-dy-cm-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: भाजपा ने उदयनिधि को तमिलनाडु का उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर DMK पर साधा निशाना, कहा- यह परिवार की पार्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: भाजपा ने उदयनिधि को तमिलनाडु का उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर DMK पर साधा निशाना, कहा- यह परिवार की पार्टी
Sun, 29 Sep 2024 08:46 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंढरपुर (महाराष्ट्र)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंढरपुर (महाराष्ट्र)
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 29 Sep 2024 08:46 PM IST
सार
BJP: भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस, राजद और अन्य विपक्षी गठबंधन के दलों पर भी निशाना साधा और कहा कि ये सभी केवल अपने परिवार के सदस्यो की तरक्की की परवाह करते हैं, न कि देश की।
विज्ञापन
शहजाद पूनावाला
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के बेटे उदयनिधि को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा ने रविवार को द्रमुक पर निशाना साधा। भाजपा ने इसे परिवारवाद का उदाहरण बताया और आरोप लगाया कि द्रमुक का ध्यान केवल एक परिवार के विकास और भ्रष्टाचार पर है। पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि यह एक परिवार की पार्टी है।
विज्ञापन
द्रमुक नेता व धनशोधन मामले के आरोप सेंथिल बालाजी को मंत्री बनाए जाने पर पूनावाला ने कहा, "इस घटनाक्रम से साफ हो गया है कि यह पार्टी परिवार के लिए परिवार के द्वारा चलाई जाती है। यह एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह है। इसलिए पहले पिता, फिर बेटा और फिर पोता..यह क्रम चलता रहेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस, राजद और अन्य विपक्षी गठबंधन के दलों पर भी निशाना साधा और कहा कि ये सभी केवल अपने परिवार के सदस्यो की तरक्की की परवाह करते हैं, न कि देश की। उन्होंने कहा, ये सभी दल केवल अपने परिवार के सदस्यों की तरक्की के लिए काम करत रहे हैं। भ्रष्टाचार और परिवारवाद इन दलों के दो मुख्य स्तंभ हैं। उनके लिए देश से पहले परिवार है।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और राकांपा के संस्थापक शरद पवार सभी अपने बेटों और बेटियों की तरक्की के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने भी अपने बेटे अखिलेश यादव को आगे बढ़ाने की कोशिश की। पूनावाला ने आगे कहा, केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं, जो देश के सभी युवाओं की चिंता करते हैं।