{"_id":"5ae39db04f1c1b350a8b6d7f","slug":"bjp-slams-congress-president-rahul-gandhi-over-vande-mataram-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप, भाजपा ने जारी किया वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप, भाजपा ने जारी किया वीडियो
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 28 Apr 2018 03:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर राष्ट्र गीत वंदे मातरम का अपमान करने का आरोप लगाया। पार्टी ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि कर्नाटक में एक रैली के दौरान राहुल ने वंदे मातरम को महज एक पंक्ति में खत्म करने के निर्देश दिए। पार्टी ने कहा कि शहजादे राहुल राष्ट्र गीत के मामले में भी अपना हक जताना नहीं भूले।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता सांबित पात्रा और सोशल मीडिया सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने इस मुद्दे पर ट्वीट के जरिए राहुल पर निशाना साधा। पात्रा ने कहा कि कर्नाटक की एक रैली में राहुल ने वंदे मातरम को एक पंक्ति में खत्म करने का फरमान सुनाया। इसलिए हम उन्हें शहजादा संबोधित करते हैं।
विज्ञापन
उनका हक जताने का तरीका भयभीत करने वाला है। वह सोचते हैं कि यह देश उनके परिवार की संपत्ति है। इसलिए वह राष्ट्रगीत में भी बदलाव का अधिकार रखते हैं। मालवीय ने भी वीडियो साझा करते हुए राहुल पर राष्ट्र गीत का अपमान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन