{"_id":"5b4907e24f1c1b39748b475a","slug":"bjp-slams-congress-on-rahul-gandhi-statement-on-muslim-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस पर भड़की भाजपा, राहुल के 'मुस्लिमों की पार्टी' वाले बयान पर मांगी सफाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस पर भड़की भाजपा, राहुल के 'मुस्लिमों की पार्टी' वाले बयान पर मांगी सफाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रवक्ता और केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। निर्मला ने कहा कि एक तरफ तो वे जनेऊधारी होने की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस को मुस्लिमों की पार्टी बताते हैं। सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को देश की जनता को इसकी असलियत बतानी चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीतारमण ने डेली इंकलाब में छपे संदर्भ का हवाला देते हुए राहुल गांधी से मुस्लिम बुद्धिजीवियों से मुलाक़ात के दौरान कही गई बातों का स्पष्टीकरण मांगा है। निर्मला के मुताबिक इस दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस को मुसलमानों की पार्टी बताया है। निर्मला ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा खुद को जनेऊधारी बताने का जिक्र करते हुए कहा कि गांधी को देश की जनता को सच्चाई बतानी चाहिए। देश की जनता उनसे इसका स्पष्टीकरण मांग रही है।
विज्ञापन
सीतारमण ने कहा कि गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मुस्लिम बुद्धिजीवियों से मिले थे और उन्होंने वहां काफी कुछ कहा है। राहुल ने बुद्धिजीवियों से मुलाकात के दौरान कहा था कि मुस्लिम इस देश में अगले दलित हैं। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी की रणनीति और मानसिकता क्या है? निर्मला ने कांग्रेस पर देश को सांप्रदायिकता के आधार पर बांटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का यह कथन पूरी तरह से भारत के संविधान के खिलाफ है। कांग्रेस नेता शशि थरूर हिंदू-पाकिस्तान के बारे में बात करते हैं, दिग्विजय सिंह पाकिस्तान के तानाशाह जिया उल हक के साथ भारतीय नेताओं की तुलना करते हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से सवाल पूछा कि मुसलमानों के साथ दलितों की बात कर कांग्रेस क्या साबित करना करना चाहती है? सीतारमण ने कांग्रेस पर जेएनयू के टुकड़े-टुकड़े गैंग में शामिल होने का भी आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि 'हिंदू आतंक' शब्द को एक तय एजेंडा के साथ बोला गया था, जिसका अब खुलासा हो रहा है। अगर थरूर 'हिंदू-पाकिस्तान' का इस्तेमाल करते हैं, तो इसका मतलब साफ समझा जा सकता है। कांग्रेस को घेरते हुए निर्मला ने कहा कि कर्नाटक चुनावों में राहुल कभी जनेऊधारी बन जाते हैं और अब वे मुस्लिम-धारी बनने की कोशिश कर रहे हैं। मुस्लिम बुद्धिजीवियों से कहते हैं कि मुस्लिम और दलितों की जरूरत है और बिहार में यादव वोट चाहिए।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कर्नाटक के अल्पसंख्यक मंत्री जेड ए खान पूरे देश में शरियत अदालतों की बात करते हैं। उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस देश में शरिया अदालतों का समर्थन करती है, स्पष्ट करें? उन्होंने कहा कि मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ बैठक में राहुल गांधी ने सभी मुसलमानों से माफी मांगी और कहा कि पार्टी गुमराह हो गई थी, जिसके चलते 2014 लोकसभा चुनाव हार गई। अब मुझे 2019 लोकसभा चुनाव जीतना है और मैं इसमें सुधार कर रहा हूं। यह काफी हद तक 1947 में जो हुआ उसके जैसा था।
सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस चुनावों को देखते हुए बेहद खतरनाक सांप्रदायिक कार्ड खेल रही है, अब अगर 2019 के चुनावों में कुछ भी अप्रिय घटित होता है, तो इसके लिए कांग्रेस पूरी तरह जिम्मेदार होगी। उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस एक मुस्लिम पार्टी है? राहुल गांधी को इस पर सफाई देनी चाहिए और बताना चाहिए कि मुस्लिम पार्टी से उनका क्या मतलब था।