{"_id":"68591513e5e1410fd7091a26","slug":"bjp-shyama-prasad-mukherjee-death-anniversary-dharmendra-pradhan-and-delhi-bjp-president-said-this-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि; केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और दिल्ली BJP अध्यक्ष ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि; केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और दिल्ली BJP अध्यक्ष ने कही यह बात
Mon, 23 Jun 2025 02:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 23 Jun 2025 02:19 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विचारधारा से असहमत होते हुए कहा था कि मैं तुमको कुचल दूंगा। इस पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि वे इस 'कुचलने वाली मानसिकता को कुचल देंगे।' उन्होंने कहा कि जिस विचारधारा को कुचलने की बात कही गई थी, वह खूब फल-फूल रही है और आज पूरी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में लोगों के सामने है।
विज्ञापन
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनको याद करते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उनके विचार किसी एक दायरे में सीमित नहीं थे। वे राजनीति के अलावा शिक्षा, भाषा, लघु उद्योगों, अर्थशास्त्र, विज्ञान, कला सहित अनेक प्रमुख क्षेत्रों में मौलिक विचार रखते थे। उन्होंने किसानों, महिलाओं, युवाओं, बुनकरों को लेकर जो विचार रखे थे, आज वे भाजपा की नीतियों को तय करने में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। इसी के सहारे आज देश के हर वर्ग का विकास हो रहा है।
विज्ञापन
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने स्वतंत्रता के तुरंत बाद ही यह बता दिया था कि इस देश में दो विधान नहीं चल सकते। उनका बलिदान ही 72 वर्षों के बाद कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त करने का कारण बनी। उन्होंने कहा कि उनके विचारों के कारण ही आज केंद्र सरकार की नीतियों के केंद्र में अंतिम छोर पर खड़ा रहने वाला व्यक्ति होता है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने मुखर्जी को दी सच्ची श्रद्धांजलि: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने देश में राष्ट्रवाद, देश की एकता और अखंडता की लड़ाई शुरू की थी। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश को बताया कि इस देश में दो विधान दो संविधान नहीं चलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय की सरकारों ने देश को बांटने का काम किया, अन्यथा इस देश के टुकड़े न होते। उन्होंने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त कर केंद्र सरकार ने उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
मुखर्जी की मौत की जांच क्यों नहीं हुई: वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की मृत्यु के बाद उनकी मां ने पंडित जवाहरलाल नेहरू और तत्कालीन केंद्र सरकार को पत्र लिखकर उनकी मौत की जांच की मांग की थी, लेकिन यह जांच कभी नहीं कराई गई। इससे डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की मृत्यु को लेकर जो संदेह के बादल घिरे, वे कभी छंट नहीं पाए। उनकी मौत के वास्तविक कारणों को लेकर आज भी लोगों के मन में संदेह है।
उन्होंने कहा कि किसी को भी राष्ट्रवाद के विषय में कुछ जानना-सीखना हो तो उसे डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जीवन का अध्ययन करना चाहिए। वे राष्ट्रवाद की अनोखी मिसाल थे जो हर काल में युवाओं को अपने देश के लिए कुछ बेहतर करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।