फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP should accept Sabarimala verdict like they accepted Ayodhya: Digvijaya Singh

अयोध्या की तरह सबरीमाला पर भी शीर्ष अदालत का फैसला स्वीकार करे भाजपा : दिग्विजय

Thu, 14 Nov 2019 08:07 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 14 Nov 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
BJP should accept Sabarimala verdict like they accepted Ayodhya: Digvijaya Singh
दिग्विजय सिंह - फोटो : Facebook

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को सबरीमाला मंदिर में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मामले में कहा कि आरएसएस और भाजपा को अदालत के इस फैसले को भी ठीक वैसे ही स्वीकार करना चाहिए जैसे उन्होंने अयोध्या मामले में किया था।

विज्ञापन


वह सबरीमाला और इसी तरह के धार्मिक मुद्दों को एक बड़ी पीठ को संदर्भित करने के शीर्ष अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा हमारी पार्टी का हमेशा से यह मत रहा है कि अदालत को अयोध्या विवाद जैसे मुद्दों पर फैसला करना चाहिए और मुझे खुशी है कि सभी पार्टियों ने इस (अयोध्या) मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकार किया।
विज्ञापन


सिंह ने कहा भाजपा और आरएसएस को सीख लेनी चाहिए और सबरीमाला के फैसले को भी स्वीकार करना चाहिए, जैसे अयोध्या पर शीर्ष कोर्ट का फैसला स्वीकार किया। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश सहित विभिन्न धार्मिक मुद्दों की फिर से जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed