फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP-Shivsena fights comes on the road in Maharashtra

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना के बीच बढ़ी रार

Tue, 28 Jun 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 28 Jun 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
BJP-Shivsena fights comes on the road in Maharashtra
संजय राउत का पुतला फूंका - फोटो : PTI

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना के बीच चले पोस्टर और पेपरवार के बाद अब तकरार सड़क तक पहुंच गई है। सोमवार को नांदेड में भाजपा और शिवसेना के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिवसेना प्रवक्ता व सांसद संजय राऊत का पुतला फूंका। वहीं, मुंबई में एक अस्पताल के उद्घाटन समारोह में भी दोनो दल के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।

विज्ञापन


इससे भाजपा-शिवसेना का विवाद और अधिक बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। सोमवार को मुंबई के पश्चिम उपगनर स्थित बोरिवली में मुंबई महा नगरपालिका (बीएमसी) के भगवती अस्पताल इमारत के उद्घाटन करने के लिए भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी, भाजपा विधायक मनीषा चौधरी के अलावा शिवसेना की ओर से महापौर स्नेहल आंबेरकर और विधायक प्रकाश सुर्वे उपस्थित थे।
विज्ञापन


इसी दौरान भाजपा और शिवसेना कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया जिससे स्थिति सामान्य हो सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गठबंधन से तलाक लेने की दी थी चुनौती

BJP-Shivsena fights comes on the road in Maharashtra
फडनवीस के बयान पर भी साधा निशाना - फोटो : PTI

बीते दिनों महाराष्ट्र भाजपा प्रवक्ता माधव भंडारी ने पार्टी के मुखपत्र मनोगत में लेख के जरिए शिवसेना को गठबंधन से तलाक लेने की चुनौती दी थी। इसके बाद शिवसैनिकों ने मनोगत की प्रतियां जलाई और माधव भंडारी का पुतला फूंका। उसके बाद मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने शिवसेना या उसके मुखपत्र का नाम लिए बिना कहा था कि भाजपा के कार्यकर्ता भी अखबार को जला सकते हैं।

वहीं, सोमवार को शिवसेना ने अपने मुखपत्र में भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि कई लोग अफवाहों का बाजार लगाते हैं और सपने बेचते हैं। दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक वह सच बोलने वाले लोगों की आवाज दबाने की कोशिश कर रहा है।

शिवसेना के मुखपत्र की प्रतियां जलाने की चेतावनी देने के मुद्दे पर शिवसेना ने कहा कि ऐसा करना आरएसएस की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूल आदर्श को आग के हवाले करने जैसा होगा। यदि शिवसेना के खिलाफ ऐसे आरोप जारी रहते हैं तो पार्टी मोदी द्वारा विकसित की जा रही हर स्मार्ट सिटी में पागलों के लिए कम से कम पांच-दस अस्पताल बनाने की सिफारिश करेगी।


Published By: Amit Tiwari

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed