फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP, Shiv Sena can form government in Maharashtra by sharing CM s post: Ramdas Athawale

कयास: महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना बना सकते हैं सरकार! केंद्रीय मंत्री ने दिया बड़ा बयान

Sat, 12 Jun 2021 08:12 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 12 Jun 2021 08:12 AM IST
सार

रामदास अठावले ने शुक्रवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में पूर्व सहयोगी भाजपा और शिवसेना समेत अन्य दलों की 'महायुति' (महागठबंधन) सरकार बनाई जा सकती है। 

विज्ञापन
BJP, Shiv Sena can form government in Maharashtra by sharing CM s post: Ramdas Athawale
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले - फोटो : Twitter

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के बयान ने इन कयासों को हवा देने का काम किया है। रामदास अठावले ने शुक्रवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में पूर्व सहयोगी भाजपा और शिवसेना समेत अन्य दलों की 'महायुति' (महागठबंधन) सरकार बनाई जा सकती है। अठावले ने कहा कि इस महायुति में मुख्यमंत्री पद को आधे-आधे कार्यकाल के लिए शिवसेना के साथ बांटा जा सकता है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अपने बयान में कहा कि इस मुद्दे को लेकर मैंने भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से चर्चा की है और जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में भी इस पर चर्चा की जाएगी। रामदास अठावले का यह बयान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात करने के कुछ दिन बाद आया है।
विज्ञापन


बता दें कि उद्धव ने मंगलवार को पीएम मोदी से मुलाकात की थी। उद्धव ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमारी सभी बातों को गंभीरता पूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि मराठा आरक्षण, जीएसटी समेत कई संवदेनशील मुद्दों पर वार्ता हुई। पीएम नरेंद्र मोदी से रिश्तों और मुलाकात को लेकर पूछे गए सवालों को लेकर उद्धव ठाकरे ने बेबाकी से जवाब दिए। भले ही राजनीतिक रूप से साथ नहीं हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हमारा रिश्ता खत्म हो गया है। मैं कोई नवाज शरीफ से मिलने नहीं गया था। इसलिए यदि मैं उनसे व्यक्तिगत मुलाकात करता हूं तो इसमें गलत क्या है। इसके बाद शिवसेना और भाजपा के फिर से एक साथ आने के कयास लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अठावले बोले- गठबंधन में फिर से जान फूंकने का वक्त

ठाकरे और मोदी की मुलाकात के बाद शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की। इसका जिक्र करते हुए रामदास अठावले ने कहा कि यह शिवसेना-भाजपा गठबंधन को पुनर्जीवित करने का सही समय है।

..इसलिए अलग हुई थी शिवसेना भाजपा की राह
बता दें कि शिवसेना ने अक्तूबर, 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर अपने सबसे पुराने सहयोगी भाजपा के साथ नाता तोड़ लिया लिया था। शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार बना ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed