फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Secures Major Victory in Gujarat Local Body Elections Congress Concedes Defeat

गुजरात निकाय चुनाव: 9200+ सीटों के नतीजे घोषित, सभी नगर निगमों पर BJP का कब्जा; कांग्रेस ने जीतीं 1740 सीटें

Tue, 28 Apr 2026 11:16 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 28 Apr 2026 11:16 PM IST
सार

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अधिकांश सीटों पर कब्जा कर लिया। वहीं कांग्रेस ने हार स्वीकार करते हुए लोकतंत्र और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।

विज्ञापन
BJP Secures Major Victory in Gujarat Local Body Elections Congress Concedes Defeat
गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात में हाल ही में संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एकतरफा जीत हासिल की है। इस चुनावी हार के बाद गुजरात कांग्रेस ने परिणामों को स्वीकार कर लिया है और साथ ही जनता के अधिकारों, लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया है।
विज्ञापन


क्या बोले कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष?
गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जीपीसीसी) के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि राज्य में पिछले लगभग तीन दशकों से सत्ता में काबिज भाजपा के खिलाफ लोगों में भारी नाराजगी और निराशा थी। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि जनता की यह भावनाएं वोटों में पूरी तरह परिवर्तित नहीं हो सकीं।
विज्ञापन


चुनाव के आंकड़ों पर नजर डालें तो 26 अप्रैल को 9,200 से अधिक सीटों के लिए मतदान हुआ था, जिनकी मतगणना मंगलवार को की गई। कांग्रेस ने इन चुनावों में कुल 1,740 सीटें हासिल की हैं। इसमें तालुका पंचायतों की 1,050 सीटें, जिला पंचायतों की 136, नगर पालिकाओं की 459 और नगर निगमों की 95 सीटें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने किया ने शानदार प्रदर्शन
वहीं दूसरी ओर, भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चुनाव में शामिल सभी 15 नगर निगमों पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा, 34 जिला पंचायतों में से 33 पर भाजपा का कब्जा रहा है। राज्य चुनाव आयोग (SEC) के आंकड़ों के अनुसार, अधिकांश तालुका पंचायतों और नगर पालिकाओं में भी सत्ताधारी दल का ही बोलबाला रहा, जबकि कुछ स्थानों पर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की है।

ये भी पढ़ें:  महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: भारतीय जनता पार्टी ने पांच उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, 12 मई को मतदान


कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिया वीडियो संदेश
अमित चावड़ा ने एक वीडियो संदेश में कहा, 'कांग्रेस जनता के अधिकारों और लोकतंत्र के लिए लड़ती रहेगी। हम नागरिकों द्वारा दिए गए जनादेश को स्वीकार करते हैं।' उन्होंने भाजपा पर कुशासन और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता का गुस्सा वोटों में नहीं बदला। चावड़ा ने जोर देकर कहा कि जिन नगर पालिकाओं और तालुका पंचायतों में कांग्रेस को बहुमत मिला है, वहां भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन सुनिश्चित किया जाएगा और नागरिकों की चिंताओं का समाधान होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक जिम्मेदार विपक्ष के रूप में कांग्रेस जनता की आवाज बनेगी और जहां भी टैक्स के पैसे का दुरुपयोग होगा, वहां पार्टी संघर्ष करेगी।

यह चुनाव 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले एक महत्वपूर्ण चुनावी अभ्यास माना जा रहा है। इसमें 15 नगर निगमों, 84 नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए 4.18 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने हिस्सा लिया। ये चुनाव अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण के संशोधित नियमों के तहत कराए गए थे, जिसके लिए कई जिलों में वार्डों का नए सिरे से परिसीमन और पुनर्गठन किया गया था। अंत में चावड़ा ने कांग्रेस के विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने की बात कही।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed