फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP announces five candidates for Maharashtra MLC polls

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: भारतीय जनता पार्टी ने पांच उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, 12 मई को मतदान

Tue, 28 Apr 2026 10:25 PM IST
Nirmal Kant पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई। Published by: Nirmal Kant Updated Tue, 28 Apr 2026 10:25 PM IST
सार

भाजपा ने महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए पांच उम्मीदवार घोषित किए हैं, जिनमें सुनील कर्जतकर, माधवी नाइक और अन्य शामिल हैं। संख्याबल के आधार पर सत्तारूढ़ गठबंधन की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। 12 मई को मतदान होगा। पढ़िए रिपोर्ट- 

विज्ञापन
BJP announces five candidates for Maharashtra MLC polls
भाजपा का झंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। यह घोषणा मंगलवार को की गई।
विज्ञापन


पार्टी ने सुनील विनायक कर्जतकर, माधवी नाइक, संजय नत्थूजी भेंडे, विवेक बिपिनदादा कोल्हे और प्रमोद शांताराम जठर को 12 मई को होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।

पांचों उम्मीदवार कौन हैं?
■  सुनील कर्जतकर पार्टी के पुराने और अनुभवी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने पहले कई राज्य चुनावों में रणनीतिकार के रूप में काम किया है और वह कभी बीजेपी नेता दिवंगत प्रमोद महाजन के करीबी माने जाते थे।
विज्ञापन

■  विवेक कोल्हे पूर्व विधायक स्नेहलता कोल्हे के बेटे हैं। स्नेहलता कोल्हे ने 2024 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था क्योंकि अहिल्यानगर जिले के कोपरगांव सीट सहयोगी पार्टी एनसीपी को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

■  संजय भेंडे 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के चुनाव प्रभारी थे और वर्तमान में नागपुर शहरी सहकारी बैंक के अध्यक्ष हैं।  
■  माधवी नाइक ठाणे से हैं और पार्टी की राज्य इकाई की महासचिव हैं। उन्हें भी विधान परिषद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।
■  प्रमोद जठर सिंधुदुर्ग से हैं और पार्टी के पूर्व विधायक रह चुके हैं।

30 अप्रैल नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख
यह घोषणा नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल से पहले की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 2 मई को होगी, जबकि नाम वापस लेने की आखिरी तारीख चार मई है।

13 मई को नौ सदस्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे भी शामिल हैं।

12 मई को होगा मतदान
चुनाव के लिए मतदान 12 मई को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा और उसी दिन शाम पांच बजे मतगणना होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 13 मई तक पूरी कर ली जाएगी।

ये भी पढ़ें: मीरा रोड चाकू कांड: मंत्री नितेश राणे बोले- नयानगर के लोग जिहादी की तरह, यहां 'ऑपरेशन सिंदूर' जरूरी


एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 28 वोटों की जरूरत होती है। सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में भाजपा के पास 132 विधायक हैं, एकनाथ शिंदे की शिवसेना के पास 57 और अजित पवार की एनसीपी के पास 41 विधायक हैं। इस आधार पर गठबंधन आठ उम्मीदवारों को जिता सकता है।

वहीं, विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के पास कुल 46 विधायक हैं, जिससे वह एक उम्मीदवार को जिता सकता है। दूसरे उम्मीदवार को जिताने के लिए उसे 10 और वोटों की जरूरत होगी, जो मौजूदा स्थिति में मुश्किल लग रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed