फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Says Laminated gang felt in making international coalition In the leadership of the Congress

कांग्रेस के नेतृत्व में टुकड़े टुकड़े गैंग अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाने में लगा : भाजपा 

Thu, 04 Oct 2018 06:38 PM IST
भाषा, नयी दिल्ली
भाषा, नयी दिल्ली Updated Thu, 04 Oct 2018 06:38 PM IST
विज्ञापन
BJP Says Laminated gang felt in making international coalition In the leadership of the Congress
rahul soniya - फोटो : india today
आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर विपक्षी महागठबंधन की कवायद पर तंज कसते हुए भाजपा ने गुरुवार को कहा कि भारत में इनका महागठबंधन नहीं बन पा रहा है लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व में ‘‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’’ अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाने में लगा है।
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा कि देश के संसाधनों पर देश की जनता का सबसे पहला अधिकार है। लेकिन कांग्रेस पार्टी रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस भेजने से परेशान है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को इससे बहुत दुख और तकलीफ हो रही होगी। 
विज्ञापन


पात्रा ने जोर दिया कि भारत में कुछ राजनीतिक दल ऐसी ताकतों के साथ खड़े हैं जो देश को तोड़ना चाहते हैं और इसमें प्रमुखत: कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी शामिल हैं। उन्होंने इस संदर्भ में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पाकिस्तान यात्रा से जुड़े बयान, पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, मणिशंकर अय्यर के बयानों का भी जिक्र किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि कुछ ही अंतराल में कई टीवी चैनलों ने खालिस्तान, रोहिंग्या, बांग्लादेशी घुसपैठियों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी ताकतों से महागठबंधन करने का दृश्य उपस्थित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान जो भारत को क्षति पहुंचाना चाहता है, ऐसे में सिद्धू वहां के सेनाध्यक्ष से गले मिलते हैं। वहां की ताकतें राहुल गांधी को प्रधानमंत्री देखना चाहती हें। 

पात्रा ने कहा कि केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि संसाधनों पर पहला हक देश के लोगों का है। ऐसे में राष्ट्रीय नागरिक पंजी., रोहिंग्या, बांग्लादेशी घुसपैठियों पर केंद्र का रूख प्रशंसनीय है। 

उन्होंने कहा कि भारत में महागठबंधन तो बन नहीं पा रहा है, लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व में ‘‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’’ का अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बन रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ‘मेकिंग इंडिया’ में लगी है जबकि विपक्ष का एकमात्र एजेंडा मोदी हटाओ है। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपनी राजनीति को साधने के लिए जिस प्रकार से राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे है उसे क्षमा नहीं किया जा सकता। 

पात्रा ने दावा किया कि एक टीवी द्वारा किये गए स्टिंग में एक आंतकवादी संगठन के सदस्य ने स्वीकार किया है कि वो पंजाब में आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव में प्रचार कर रहे थे और चुनाव में उन्हें धन भी मुहैया कराया।


उन्होंने आरोप लगाया कि खालिस्तान समर्थित आंतकी ने टीवी स्टिंग में स्वीकार है कि आम आदमी पार्टी के माध्यम से खालिस्तानी ताकतें पंजाब और भारत तक पहुंच सकती हैं। इसीलिए हम पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी को फंडिंग (वित्त पोषण) दे रहे थे और उसका प्रचार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed