फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP says Kejriwal's lie has been caught, woman denies vote getting cut

BJP: भाजपा ने कहा, पकड़ा गया केजरीवाल का झूठ, महिला ने वोट कटने से किया इनकार

Tue, 24 Dec 2024 08:38 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 24 Dec 2024 08:38 PM IST
सार

Arvind Kejriwal: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा कि जब से दिल्ली में अवैध घुसपैठिये बांग्लादेशियों-रोहिंग्याओं के वोट काटे जा रहे हैं, अरविंद केजरीवाल परेशान हो गए हैं।

विज्ञापन
BJP says Kejriwal's lie has been caught, woman denies vote getting cut
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने जिस महिला का वोट कटने की बात कही थी, उसने मीडिया के सामने आकर यह स्वीकार किया है कि उसका वोट कभी नहीं काटा गया और वह हर चुनाव में वोट देती है। सचदेवा ने कहा कि इसी से यह साफ हो जाता है कि वोट कटने के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल केवल झूठ परोस रहे हैं। 
विज्ञापन


सचदेवा ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा कि जब से दिल्ली में अवैध घुसपैठिये बांग्लादेशियों-रोहिंग्याओं के वोट काटे जा रहे हैं, अरविंद केजरीवाल परेशान हो गए हैं। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के ही कुछ नेता इस तरह के फर्जी वोट बनवाते थे, और ये वोट केजरीवाल के खाते में ही जाते थे, यही कारण है कि जब से अवैध घुसपैठियों के वोट काटे जा रहे हैं, केजरीवाल बौखला गए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसी से साबित हो जाता है कि वोट कटने के नाम पर केजरीवाल लोगों को स्वरचिच कहानियां सुना रहे थे। इसकी सच्चाई कुछ और थी, लेकिन केजरीवाल इसे अपने तरीके से लोगों के बीच फैलाने में लग गए। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने दस साल में अरविंद केजरीवाल का इतना झूठ देख लिया है कि अब वह उनकी किसी बात का विश्वास नहीं करती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में पकड़े गए 11 लोग
दिल्ली पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है जो केवल 20 रुपये लेकर लोगों के वोट बनवा रहे थे। दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार इन लोगों में पांच बांग्लादेशी और छः भारतीय हैं। इसके बाद दिल्ली में अवैध घुसपैठियों का मामला और अधिक गरमा गया है। भाजपा ने इसके लिए आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया है, वहीं आम आदमी पार्टी ने कहा है कि भाजपा ही रोहिंग्याओं को दिल्ली में बसा रही थी, लेकिन आप पार्टी ऐसा नहीं होने देगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed