{"_id":"64cd08f1d6acce7193059b78","slug":"bjp-said-on-rahul-gandhi-that-parliament-can-do-with-some-levity-for-now-but-he-remains-on-thin-ice-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: राहुल गांधी के पक्ष में आया 'सुप्रीम' फैसला तो BJP ने कसा तंज, कहा- इससे तो बच गए लेकिन कब तक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rahul Gandhi: राहुल गांधी के पक्ष में आया 'सुप्रीम' फैसला तो BJP ने कसा तंज, कहा- इससे तो बच गए लेकिन कब तक
Fri, 04 Aug 2023 07:51 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 04 Aug 2023 07:51 PM IST
सार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 'मोदी सरनेम' टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। वहीं भाजपा ने कहा कि संसद फिलहाल कुछ ढिलाई बरत सकती है लेकिन राहुल गांधी अभी भी मुश्किल में हैं क्योंकि उनके खिलाफ कई अन्य आपराधिक मानहानि के मामले लंबित हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : twitter@congress
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 'मोदी सरनेम' टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। देश की शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को एक अंतरिम आदेश में कांग्रेस नेता की दो साल की सजा पर फिलहाल रोक लगा दी। सजा पर रोक तो लग गई है लेकिन राजनीति इस समय जोरों पर है। भाजपा ने कहा कि संसद फिलहाल कुछ ढिलाई बरत सकती है लेकिन राहुल गांधी अभी भी मुश्किल में हैं क्योंकि उनके खिलाफ कई अन्य आपराधिक मानहानि के मामले लंबित हैं।
विज्ञापन
बता दें कि गुजरात हाईकोर्ट ने 'मोदी उपनाम' टिप्पणी पर मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। राहुल गांधी को बड़ी राहत देते हुए, शीर्ष अदालत ने उनकी मोदी उपनाम वाली टिप्पणी पर 2019 मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगा दी, जिससे उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। लोकसभा अध्यक्ष उनकी सदस्यता बहाल कर सकते हैं और गांधी एक सांसद के रूप में अपनी स्थिति बहाल करने की मांग कर सकते हैं।
विज्ञापन
भाजपा आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय कसा तंज
इस बीच , भाजपा आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने एक ट्वीट कर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भले ही इससे बच गए हों, लेकिन कब तक? आगे उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भले ही इससे बच गए हों लेकिन कब तक? इससे पहले एक मौके पर सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें गलत तरीके से एक टिप्पणी के लिए जिम्मेदार ठहराने के लिए उनकी खिंचाई की थी। साथ ही ट्वीट में कहा कि इसके अलावा, राहुल गांधी के खिलाफ कई अन्य आपराधिक मानहानि के मामले भी लंबित हैं, जिनमें स्वतंत्रता सेनानी के परिवार द्वारा दायर श्रद्धेय वीर सावरकर पर कीचड़ उछालने का हाई प्रोफाइल मामला भी शामिल है।
विज्ञापन
मालवीय ने सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि नेशनल हेराल्ड घोटाले में राहुल गांधी भी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ आरोपी हैं और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। इनमें से किसी में भी दोषी पाए जाने पर उसे फिर से अयोग्य ठहराया जा सकता है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि लालू प्रसाद, जे जयललिता जैसे दिग्गज नेताओं को दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्यता का सामना करना पड़ा है। राहुल गांधी यहां मुश्किल में हैं, लेकिन फिलहाल संसद कुछ ढिलाई बरत सकती है।
राहुल गांधी ने जनता का शुक्रिया अदा किया
सुप्रीम कोर्ट द्वारा 'मोदी' उपनाम टिप्पणी मानहानि मामले में सजा पर रोक लगाए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहली बार मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप सबका यहां बहुत बहुत स्वागत है। उन्होंने कहा, "आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसो सच्चाई की जीत होती है लेकिन चाहे जो हो मेरा रास्ता साफ है। मुझे क्या करना है, मेरा क्या काम है उसे लेकर मेरे दिमाग में स्पष्टता है। जिन लोगों ने हमारी मदद की और जनता ने जो प्यार और साथ दिया उसके लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद।"
राजीव चंद्रशेखर ने कहा जोकर
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कर्नाटक को उनके राज्य का कावेरी जल जारी करने की सलाह देने का आग्रह करने के बाद भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस और द्रमुक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये "जोकर" अपनी समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते। लेकिन चाहते हैं कि मतदाता सोचें कि वे उनका समाधान कर सकते हैं। कांग्रेस और द्रमुक दोनों सहयोगी हैं, और विपक्षी गुट इंडिया का हिस्सा हैं।
आगे कहा कि इंडिया यानी यूपीए की दो वंशवादी पार्टियाँ कांग्रेस और डीएमके, केवल इसलिए एक साथ आईं हैं क्योंकि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नफरत करती हैं और अपने वंशवाद की रक्षा करना चाहती हैं और अपने विवाद को सुलझाने के लिए प्रधानमंत्री से मदद माँगने के लिए उन्हें पत्र लिखती हैं क्योंकि वे इसे स्वयं हल नहीं कर सकते हैं।