फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP said: Democracy not left in Bengal Now, Mamata Banerjee losing peoples trust

बंगाल में नहीं बचा लोकतंत्र, लोगों का भरोसा गंवा रहीं ममता बनर्जी : भाजपा

Fri, 09 Oct 2020 02:00 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 09 Oct 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
BJP said: Democracy not left in Bengal Now, Mamata Banerjee losing peoples trust
कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद - फोटो : Twitter

भाजपा ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता और हावड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस कार्रवाई की निंदा की और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला। पार्टी ने कहा कि ममता लोगों का भरोसा गंवा रही हैं और राज्य में अब लोकतंत्र नहीं बचा है।

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया कि बंगाल के समृद्ध गौरव को बचाने के लिए पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। ममता दीदी द्वारा सत्ता के दुरुपयोग के बावजूद हम बंगाल के लोगों के साथ खड़े हैं। हमारे युवा मोर्चा के बहादुर कार्यकर्ताओं ने सचिवालय को बंद करने के लिए उन्हें मजबूर कर दिया। यह उनके लोगों का विश्वास खोने का सबसे बड़ा परिचायक है।
विज्ञापन

 
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं रह गया है। प्रदेश सरकार का विरोध करने वाले लोगों पर मामले दर्ज किए जा रहे हैं या फिर पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है। इतना ही नहीं उनकी हत्या भी कर दी जा रही है। उन्होंने पुलिस द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं पर बर्बर कार्रवाई की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि यदि ममता बनर्जी और उनकी पार्टी यह सोचती है कि पुलिस के अत्याचार और लाठीचार्ज से वे बंगाल में भाजपा को रोक सकती हैं तो वह अपनी इस कोशिश में नाकाम रहेंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का मार्च महामारी अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन : ममता सरकार
पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय ने कहा कि भाजपा ने बिना अनुमति के प्रदेश सचिवालय ‘नबन्ना’ तक मार्च निकाला और यह महामारी अधिनियम के प्रावधानों के खिलाफ है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों द्वारा भड़काने के बावजूद हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की सराहना की।


भाजपा कार्यकर्ताओं पर नीले रंग के पानी की बौछार पर उन्होंने कहा कि यह होली के पर्व में इस्तेमाल किये जाने वाला रंग है। ऐसा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी होता रहा है। रंगीन पानी के इस्तेमाल से प्रदर्शनकारियों की पहचान करने में आसानी होती है। प्रदर्शन को लेकर कोलकाता और हावड़ा में 89 लोगों को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed