{"_id":"6433268d32cb226826071e26","slug":"bjp-said-bjd-got-richer-while-ruling-odisha-but-people-became-poore-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP vs BJD: ओडिशा में शासन करते हुए बीजद हुई अमीर लेकिन जनता हुई गरीब, भाजपा का नवीन सरकार पर जोरदार हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP vs BJD: ओडिशा में शासन करते हुए बीजद हुई अमीर लेकिन जनता हुई गरीब, भाजपा का नवीन सरकार पर जोरदार हमला
Mon, 10 Apr 2023 02:26 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 10 Apr 2023 02:26 AM IST
सार
भाजपा महासचिव लेखाश्री सामंतसिंघार ने कहा कि राज्य की सत्ताधारी पार्टी अमीर हो गई है, लेकिन राज्य के लोगों को अपने 23 वर्षों के शासन दौरान गरीब बना दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा में भाजपा और सत्ताधारी पार्टी बीजद एक दूसरे पर हमलावर हैं। भाजपा ने रविवार को कई आरोप लगाए और पलायन पर श्वेत पत्र की मांग की। बीजद पर हमला बोलते हुए भाजपा ने कहा कि ओडिशा में शासन करने के दौरान बीजू जनता दल पार्टी अमीर हो गई लेकिन आम लोग गरीब हो गए और यही कारण है उनको अपना राज्य छोड़कर मजदूरी करने के लिए राज्य से बाहर जाना पड़ा।
विज्ञापन
भाजपा महासचिव लेखाश्री सामंतसिंघार ने कहा कि राज्य की सत्ताधारी पार्टी अमीर हो गई है, लेकिन राज्य के लोगों को अपने 23 वर्षों के शासन दौरान गरीब बना दिया है। उन्होंने एक एडीआर रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया बीजद ने 307 करोड़ रुपये में क्षेत्रीय दलों के बीच दूसरी सबसे बड़ी आय दर्ज की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ओडिशा एक समृद्ध राज्य है क्योंकि इसमें विशाल खनिज भंडार और प्राकृतिक संसाधन हैं, लेकिन स्थानीय लोगों को इन संसाधनों से दूर रखा गया।यह देखते हुए ओडिशा के लोग काम की तलाश में विभिन्न राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं, सामंतसिंघार ने दावा किया कि पिछले तीन महीनों में असामान्य परिस्थितियों में कम से कम 10 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
आगे उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी और राज्य सरकार प्रवासी मजदूरों की दुर्दशा के प्रति असंवेदनशील है। साथ ही बताया कि राज्य सरकार जानबूझकर प्रवासी श्रमिकों का रिकॉर्ड नहीं रख रही है।
शनिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, क्षेत्रीय दलों में बीजेद की आय में सबसे ज्यादा 233.941 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीजद उपाध्यक्ष देबी मिश्रा ने कहा कि यह पारदर्शिता का संकेत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चुनाव प्रचार में पैसा बड़ी भूमिका निभाता है और अक्सर यह आरोप लगाया जाता है कि राजनीतिक दल गलत तरीके से पैसा खर्च कर रहे हैं लेकिन बीजद इस तरह से पारदर्शी है, उन्होंने इसको जनता के सामने रखा।