{"_id":"67890e82c1d362341c0ca3f1","slug":"bjp-s-ravi-shankar-prasad-on-indian-state-remark-rahul-gandhi-in-complete-grip-of-urban-naxals-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: राहुल गांधी के 'भारतीय राज्य से लड़ाई' वाले बयान पर भड़के रवि शंकर प्रसाद, कहा- आपको गुरु बदलने की जरूरत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: राहुल गांधी के 'भारतीय राज्य से लड़ाई' वाले बयान पर भड़के रवि शंकर प्रसाद, कहा- आपको गुरु बदलने की जरूरत
Thu, 16 Jan 2025 07:20 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Thu, 16 Jan 2025 07:20 PM IST
सार
राहुल गांधी के 'भारतीय राज्य से लड़ाई वाले' बयान पर रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस नेता पूरी तरह से शहरी नक्सल विचारधारा के प्रभाव में हैं।
विज्ञापन
भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 'भारतीय राज्य से लड़ाई वाले' बयान पर लगातार सियासी विवाद जारी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रवि शंकर प्रसाद ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल पूरी तरह से शहरी नक्सल विचारधारा के प्रभाव में हैं और उन्हें अपने गुरु को बदलने की जरूरत है।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने क्या कहा था?
कांग्रेस के मुख्यालय के उद्घाटन के मौके पर इंदिरा भवन में आयोजन था। इस मौके पर राहुल गांधी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तो एक बात ऐसी कह गए कि विवाद छिड़ गया। राहुल गांधी ने कहा था कि हमारी लड़ाई भाजपा और आरएसएस जैसे राजनीतिक संगठन से ही नहीं है बल्कि भारतीय राज्य से भी है। राहुल गांधी ने कहा, 'यदि आप यह समझ रहे हैं कि हम भाजपा और आरएसएस जैसे राजनीतिक संगठनों से लड़ रहे हैं तो यह गलत है। इन दोनों ने देश के हर संस्थान पर कब्जा कर लिया है। अब हम भाजपा, आरएसएस और इंडियन स्टेट से भी लड़ रहे हैं।'
विज्ञापन
राहुल को अपना गुरु बदलने की जरूरत: भाजपा सांसद
भाजपा सांसद रवि शंकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि भारतीय राज्य स्वतंत्र देश के रूप में देश की संवैधानिक पहचान का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी ने कल कहा था कि हमारी लड़ाई भारतीय राज्य के खिलाफ है। मैं फिर दोहराता हूं कि उन्हें अपने गुरु को बदलने की जरूरत है। वह लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं। क्या आप भारतीय राज्य का मतलब समझते हैं? आप उसके खिलाफ लड़ने की बात कह रहे हैं। भारतीय राज्य देश की संवैधानिक पहचान है, जो एक स्वतंत्र देश के रूप में भारत को दर्शाता है।'
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस नेता पर सवाल उठाते हुए कहा, 'जब आप कुछ कहते हैं तो क्या इसे समझते हैं? आप कब समझना शुरू करेंगे?'
आरएसएस पर कही ये बात
राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर की गई बयानबाजी पर रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि आरएसएस ने समाज के लिए महान कार्य किए हैं। उन्होंने कहा, 'राहुल आरएसएस की बहुत आलोचना करते हैं। उनके पूर्वज भी ऐसा ही किया करते थे। आप आलोचना करते रहे, लेकिन देखिए संघ कहां पहुंच गया है और भाजपा कहां है। क्योंकि आरएसएस एक राष्ट्रीय संगठन है और उसने समाज के लिए महान काम किए हैं।'