{"_id":"632a18ecc0226e78844cda60","slug":"bjp-s-patra-posts-rahuls-pic-with-hijab-clad-girl-accuses-him-of-appeasement-congress-hits-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambit Patra: भाजपा नेता ने फोटो ट्वीट कर लगाया तुष्टिकरण का आरोप, कांग्रेस ने किया पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sambit Patra: भाजपा नेता ने फोटो ट्वीट कर लगाया तुष्टिकरण का आरोप, कांग्रेस ने किया पलटवार
Wed, 21 Sep 2022 01:47 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:47 AM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को हिजाब पहने एक लड़की के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर को पोस्ट किया और उन पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को हिजाब पहने एक लड़की के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर को पोस्ट किया और उन पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। तस्वीर 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान की है। वहीं कांग्रेस के नेताओं ने उनकी इस टिप्पणी पर पलटवार किया है।
विज्ञापन
पात्रा ने हिजाब पहने लड़की के साथ राहुल गांधी की तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा- "जब धार्मिक आधार पर वोट का 'हिजाब' किया जाता है..तो वह तुष्टिकरण कहलाता है।"
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पात्रा उनकी इस टिप्पणी पर पलटवार किया और उन्हें टैग करते हुए अपने ट्वीट में कहा कि उन्होंने एक छोटी बच्ची को भी नहीं बख्शा। श्रीनेत ने कहा, यात्रा में अपार जनसमूह देखकर बौखलाना एक बात है, पर नफरत में इस तरह अंधा होना..।
विज्ञापन
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भाजपा दुष्प्रचार और झूठ का सहारा ले रही है। पार्टी ने कहा कि यह यात्रा की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भगवा पार्टी के नेतृत्व के डर और हताशा को दर्शाता है।