{"_id":"5abbf9374f1c1bcf1c8b4654","slug":"bjp-s-dissidents-with-mamta-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता को मिला BJP के असंतुष्टों का साथ, शत्रु बोले- पार्टी से बड़ा देश इसलिए संग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ममता को मिला BJP के असंतुष्टों का साथ, शत्रु बोले- पार्टी से बड़ा देश इसलिए संग
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
Mamta Banerjee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के खिलाफ सियासी मंच खड़ा करने की कोशिशों में जुटी पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को भाजपा पर लगातार हमलावर रहे बागी नेताओं यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी और शत्रुघ्न सिन्हा का साथ मिला। दिल्ली प्रवास के तीसरे दिन ममता ने इन तीनों नेताओं के साथ बैठक कर भावी रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान बेहद मुखर शत्रुघ्न सिन्हा ने मुलाकात को पार्टी विरोधी गतिविधि मानने से इंकार कर दिया। ममता के प्रयासों को देश की रक्षा के लिए संघर्ष बताते हुए सिन्हा ने कहा कि उनके लिए पार्टी से पहले देश है। यशवंत और शौरी ने भी ममता की जम कर प्रशंसा की।
टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन की उपस्थिति में हुई बैठक के बाद शत्रुघ्न ने कहा कि ममता के व्यक्तित्व की तुलना किसी से नहीं की जा सकती। वह देशहित में सराहनीय काम कर रही हैं। सिन्हा ने कहा कि वह देश हित में देश की रक्षा की मुहिम चला रही ममता के साथ हैं। यशवंत ने भी ममता के प्रयासों को सराहा और उनका साथ देने की घोषणा की।
इस दौरान शौरी ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अपनी सरकार पर नियंत्रण नहीं रह गया है। महज आर्थिक ही नहीं सरकार की सभी नीतियां नाकाम साबित हो रही हैं। बेरोजगारी, मंदी, महंगाई से देश में निराशा का माहौल है। शौरी ने दावा किया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी मानते हैं कि पीएम मोदी बेहद प्रशासन नहीं बल्कि एक अच्छे इवेंट मैनेजर हैं।