{"_id":"66a5be328644abe77c065f43","slug":"bjp-ruled-states-chief-ministers-and-deputy-chief-ministers-meeting-at-party-headquarter-updates-news-in-hindi-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: पीएम मोदी की भाजपा शासित राज्यों के सीएम के साथ बैठक, नड्डा-शाह भी मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: पीएम मोदी की भाजपा शासित राज्यों के सीएम के साथ बैठक, नड्डा-शाह भी मौजूद
Sun, 28 Jul 2024 01:17 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज जेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज जेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 28 Jul 2024 01:17 PM IST
सार
बैठक केंद्रीय बजट पेश किए जाने के मद्देनजर हो रही है। जिसमें विपक्ष ने केंद्र सरकार पर बिहार और आंध्र प्रदेश को छोड़कर अन्य सभी राज्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। लोकसभा चुनाव के बाद यह पहली बैठक है। लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, क्योंकि पार्टी ने संसद के निचले सदन में अपना बहुमत खो दिया।
विज्ञापन
भाजपा की बैठक
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के साथ कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। रविवार को भी पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा भी शामिल हुए।
इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों औप उप-मुख्यमंत्रियों ने लिया हिस्सा
इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन कुमार यादव, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शामिल हुए। इसके अलावा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, नागालैंड के उपमुख्यमंत्री वाई पैटन, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा और राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी बी इस बैठक में शामिल हुईं।
लोकसबा चुनाव 2024 के बाद भाजपा द्वारा आयोजित यह पहली इतनी बड़ी बैठक है। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में राज्य सरकारों द्वारा चलाए गए परियोजनाओं पर चर्चा की गई। राज्यों ने योजनाओं की समीक्षा के लिए प्रस्तुतियां भी दी। इस दौरान पीएम मोदी ने सरकार चलाने की रणनीतियों पर भी चर्चा की। लोकसभा चुनाव 2024 पर भी चर्चा की गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना और हर घर नल से जल जैसी योजनाओं पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi chairs a meeting of BJP CMs and Deputy CMs at BJP headquarters in Delhi
विज्ञापन
Union Minister and BJP chief JP Nadda, Union HM Amit Shah, Defence Minister Rajnath Singh also present. pic.twitter.com/FDsAXAdJ0iविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 28, 2024